फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dharmendra and Naresh, accused in Satish murder case, arrested

Rohtak News: सतीश हत्याकांड में आरोपी धर्मेंद्र और नरेश गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 18 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra and Naresh, accused in Satish murder case, arrested
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के किलोई गांव में सतीश की हत्या में पुलिस ने दो आराेपी धर्मेंद्र उर्फ नाना और नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी। हत्यारोपियों ने बताया कि सतीश गाली देते हुए मारपीट कर दी थी और इसी कारण उन्होंने परने से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

डीएसपी सदर गुलाब सिंह ने बताया कि रविवार देर रात किलोई निवासी सतीश की उसी के दोस्तों ने परने से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पीड़ित पिता दयानंद ने चार नामजद करते हुए 7 पर केस दर्ज कराया था। प्रथम दृष्टया जांच में आया कि शराब पीने के बाद अन्य लोग चले गए थे, जबकि धर्मेंद्र और नरेश दोनों सतीश के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान सतीश ने दोनों के साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर दी थी। दोनों आरोपियों के फिंगर प्रिंट लिए गए। इसके अलावा, परना से भी फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed