फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dharam Singh panel won, celebrations continued till late night

Rohtak News: धर्म सिंह पैनल ने मारी बाजी, देर रात तक जारी रहा जश्न

Mon, 17 Jun 2024 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Dharam Singh panel won, celebrations continued till late night
रोहतक।
विज्ञापन

सैनी शिक्षण संस्था के डिग्री व बीएड कॉलेज चुनाव रविवार को संपन्न हुए। धर्म सिंह दहिया डिग्री और बीएड कॉलेजों के प्रधान चुने गए। पैनल की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्योतिबा फुले पैनल से डिग्री कॉलेज के उपप्रधान पद पर देवेंद्र कुमार सैनी के रूप में एकमात्र उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जीत की घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशी झूम उठे। जीत का जश्न देर रात तक जारी रहा।
रविवार को सुबह नौ बजे डिग्री कॉलेज व बीएड कॉलेज के चुनाव को लेकर मतदान शुरू हुआ। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए दोपहर दो बजे तक कॉलेजियम सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

सैनी डिग्री कॉलेज के प्रधान पद के लिए उगते सूरज के निशान पर चुनाव लड़ रहे धर्मसिंह को 55 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश टिकोरिया को 43 वोट प्राप्त हुए। उपप्रधान पद पर देवेंद्र कुमार सैनी को 50 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी दया सिंह सैनी को 48 वोट मिले। महासचिव पद पर प्रदीप को 55 वोट प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी शमशेर सिंह 41 वोट ही हासिल कर पाए। कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन को 54 और उनके प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र को 44 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज के प्रधान पर धर्मसिंह सिंह दहिया 53 वोट लेकर विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश सैनी को 45 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए सुरेंद्र सिंह सैनी को 59 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार को 38 वोट मिले। महासचिव पद के लिए राजेश सैनी को 58 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी सतबीर सिंह को 40 वोट मिले।

चुनाव अधिकारी डॉ. राजकुमार व डॉ. तिलकराज ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्वक संपन्न हुए। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed