{"_id":"696ff4c691006dec310d4e78","slug":"dhaba-owner-attacked-accused-of-snatching-ring-and-cash-rohtak-news-c-17-roh1019-798068-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ढाबा संचालक पर हमला, अंगूठी-नकदी छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ढाबा संचालक पर हमला, अंगूठी-नकदी छीनने का आरोप
विज्ञापन
20 सीटीके : कच्चा बेरी रोड स्थित रामचंद्र ढाबे पर वारदात के बाद जांच करती पुलिस। स्रोत सोशल मी
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के कच्चा बेरी रोड स्थित ढाबा संचालक गुरुचरणपुरा निवासी धनश्याम पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। सिर पर बट व हाथ पर चाकू मारकर भाग गए। बेटे का कहना है कि हमलावर एक सोने की अंगूठी व करीब तीन हजार की नकदी भी छीन ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में धनश्याम ने बताया कि उनका बेरी रोड पर रामचंद्र के नाम से ढाबा है। सोमवार रात 12.10 बजे ढाबा बंद करके पैदल घर जा रहे थे। गली से थोड़ी दूरी पर दो युवक बाइक पर आए और रास्ता रोककर मारपीट करने लगे।
एक युवक ने सिर में हाथ में लिए हथियार का बट मारा। दूसरे ने हाथ पर चाकू से वार किया। इसके बाद खून बहने लगा। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
थोड़ी दूरी पर सिटी थाना
घायल ढाबा संचालक के बेटे तरुण ने बताया कि नजदीक ही सिटी थाना है। इसके बावजूद हमलावर वारदात अंजाम देकर भाग गए। दूसरी तरफ घायल ने पुलिस को दिए बयानों में लूट का जिक्र नहीं किया है। सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार कहना है कि लूट की बात बयानों में सामने आई है। पुलिस हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।