फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dhaba operator murder case... The accused had promised to give five lakh rupees to his friends after the work.

Rohtak News: ढाबा संचालक हत्याकांड...आरोपी ने काम के बाद दोस्तों को पांच लाख देने का किया था वादा

Wed, 07 Jan 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator murder case... The accused had promised to give five lakh rupees to his friends after the work.
रोहतक। ढाबा संचालक की हत्या करने के आरोपी मालोक गौतम ने अपने गांव के ही दो युवकों यूपी के जिला हाथरस के गांव चांदनपुर निवासी रजत और अभिषेक को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दोस्तों से कहा था कि काम होने के बाद ढाबा मालिक की बेटी खुशबू से उसकी शादी हो जाएगी। जो प्रॉपर्टी आएगी उसके बाद राशि उनको भी दे देगा। अब पुलिस आरोपी को लेकर चांदनपुर जाएगी ताकि फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी बरामद नहीं कर पाई है। 10 जनवरी को पुलिस स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

बेटी के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, मां परेशान नजर आई
जांच टीम ने बताया कि जब ढाबा मालिक की हत्या की साजिश में शामिल आरोपी बेटी खुशबू (19) से पूछताछ की गई तो उसके चेहरे पर पछतावे का भाव नजर नहीं आया। उसने बताया कि वह आरोपी मालोक से शादी करना चाहती थी लेकिन उनके पिता इसके लिए सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खुशबू की मां रितु जरूर पति की हत्या के बाद परेशान नजर आई। दोनों को पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा जा चुका है।

28 दिसंबर की रात हुई थी ढाबा संचालक की हत्या
ढाबा संचालक गुलाब सिंह यादव की 28 दिसंबर की रात उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह रात साढ़े 12 बजे घर से ढाबे पर आ रहे थे। पुलिस ने हत्या के आरोपी में ढाबा संचालक के किरायेदार यूपी के हाथरस जिले के गांव चांदनपुर निवासी मालोक गौतम उर्फ मंगन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था वह और ढाबा संचालक की बेटी खुशबू शादी करना चाहते थे। ढाबा संचालक शादी में बाधा बना हुआ था इसलिए खुशबू व उसकी मां रितु के साथ मिलकर योजना तैयार की और वारदात को अपने दो दोस्तों रजत व अभिषेक के साथ मिलकर अंजाम दे दिया। आरोपी रजत और अभिषेक फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed