फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees of Mother Bhimeshwari Devi are lighting lamps of faith in Beri.

Rohtak News: बेरी में पहुंच आस्था के दीप जला रहे मां भीमेश्वरी देवी के भक्तजन

Tue, 08 Oct 2024 04:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees of Mother Bhimeshwari Devi are lighting lamps of faith in Beri.
बेरी। नवरात्र की अष्टमी ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, बेरी की ओर जाने वाले मार्गों और कस्बों की गालियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाने लगी हैं। देशभर से लोग बेरी में मां भीमेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर आस्था के दीप जला रहे हैं। मां भीमेश्वरी के प्रति भक्तों की श्रद्धा देखते बनती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से कस्बे में काफी रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन

आमतौर पर 7 बजे तक बंद होने वाला बेरी का बाजार 16 घंटे खुल रहा है। नवरात्र में मेले के चलते कस्बे की सभी धर्मशालाओं में चहल-पहल है। वहीं, सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए हैं। माता भीमेश्वरी मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि मां को सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया जाता है। जहां भक्त मां की आरती में शरीक होकर अपनी हाजिरी लगाते हैं। धर्मनगरी में नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र के दौरान पूरे कस्बे के चारों तरफ चहल-पहल दिखाई देती है। दूर-दूर राज्यों व शहरों से भक्तजन माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मंदिर में हजारों की संख्या ने देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने आस्था विश्वास के साथ मां बेरी वाले के चरणों में माथा टेक मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित किया। नवरात्र के दौरान धर्मनगरी बेरी में मां भीमेश्वरी के दर्शनों के साथ-साथ नवविवाहित गठजोड़ों की जात लगाने तथा नवजात शिशुओं के मुंडन करवाने की परंपरा है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलवा रहता है माता का स्थान

माता भीमेश्वरी देवी के दो मंदिर है। दोनों के बीच करीब 800 मीटर की दूरी है। माता की मूर्ति प्राचीन मंदिर से सुबह साढ़े 4 बजे सुरक्षा के बीच पुजारी अपनी गोद में लेकर जाते हैं। नए मंदिर में यह मूर्ति दोपहर एक बजे तक रहती है। इसके बाद उसकी प्रकिया से मूर्ति को अंदर वाले मंदिर में लाया जाता है। जिस मंदिर में जिस समय माता की प्राचीन मूर्ति होती है, उस समय उसी मंदिर में भीड़ बढ़ने लगती है।

सजी हुई हैं दुकान
नवरात्र मेले के दौरान बड़ी संख्या में दुकान सजी हुई हैं। कहीं खिलौने की दुकान तो कहीं पूजा व सामग्री की दुकानों से मेला परिसर पूरी तरह से गुलजार है। बच्चे व महिलाएं भी मेले में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस की ओर से मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है।


वर्जन

मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है और पुलिस के स्तर पर उसी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से मेले में आने वाले हर श्रद्धालु पर नजर रखी जा रही है। मेले में सप्तमी व अष्टमी के दिन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।
-सतवीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed