{"_id":"6952d59077c0796374013afd","slug":"destruction-of-the-aravalli-range-will-increase-pollution-in-haryana-bhupinder-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-785461-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में प्रदूषण बढ़ाएगा अरावली का विनाश : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्रदूषण बढ़ाएगा अरावली का विनाश : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
08...पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरावली मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेने का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है। हमने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था लेकिन सरकार चर्चा से भागती रही। कांग्रेस ने अल्पकालिक चर्चा का प्रस्ताव भी दिया। इसे सरकार ने ठुकरा दिया।
फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट स्पष्ट कहती है कि अरावली का विनाश हरियाणा पर सबसे अधिक प्रभाव डालेगा। इससे प्रदूषण बढ़ेगा और हरियाणा के ''''फेफड़ों'''' की तरह काम करने वाली ये पहाड़ियां नष्ट हो जाएंगी। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह सोमवार को डीपार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बोले-हरियाणा की भर्तियों से प्रदेश के युवाओं को बाहर कर रही भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर हरियाणा की भर्तियों से प्रदेश के युवाओं को बाहर कर रही है। हरियाणा पावर यूटिलिटीज असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के दस्तावेज सत्यापन के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। जनरल कैटेगरी के 214 उम्मीदवारों में केवल 29 हरियाणा डोमिसाइल वाले चुने गए हैं। यह हरियाणवी युवाओं के साथ सीधा अन्याय और उनके हक पर डाका है। हरियाणा बेरोजगारी में देश का नंबर वन राज्य बन चुका है, फिर भी यहां भर्तियों में प्रदेश के युवाओं को ही अवसर नहीं दिया जा रहा। भाजपा सोची समझी नीति के तह प्रदेश की डेमोग्राफी बदल रही है।