फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deputy Commissioner Ajay Kumar, Small Secretariat, Municipal Corporation

Rohtak News: कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से लेनी होगी एनओसी

Sat, 27 May 2023 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 May 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Ajay Kumar, Small Secretariat, Municipal Corporation
लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अजय कुमार । विज्ञ​प्ति
रोहतक। पेयजल व सीवर लाइन से संबंधित कार्यों को करने से पहले संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना और उस विभाग को सूचित करना अनिवार्य है। विभागों में तालमेल की कमी के चलते कार्य पूरा होने में बेवजह देरी होती है। इसके लिए विभागों को विशेष ध्यान देना होगा। यह बात उपायुक्त अजय कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में कही। वह शहर में पेयजल और सीवर पाइपलाइन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मरम्मत के कार्यों को आपसी तालमेल के साथ पूरा करना चाहिए। कई बार विभागों में आपसी तालमेल की कमी होने की वजह से कार्य संपन्न होने में अनावश्यक देरी हो जाती है। कार्यों के निपटान में आपसी संचार में भी गैप नहीं रहना चाहिए। भिवानी स्टैंड से लेकर कच्चा बेरी रोड तक नाले की सफाई का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। बिजली निगम व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सहयोग करना होगा और तालमेल के साथ कार्य को पूरा करना होगा। इस नाले की सफाई के कार्य को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं। नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन के साथ-साथ जरूरी स्थानों पर मैनुअल तरीके से भी सफाई का कार्य किया जा रहा है। नाले की सफाई के कार्य के चलते कल 27 मई को सुबह 8 से 11 तक संबंधित क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

पाइपलाइन और सफाई का कार्य 30 जून से पहले करने के आदेश
उपायुक्त ने कहा कि पाइपलाइन ठीक करने व सफाई करने का कार्य 30 जून से पहले-पहले संपन्न किया जाए और कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह प्रस्तुत की जाए। राहड़ जोहड़ के डिस्पोजल पर चार दिवारी बनाने के कार्य को भी आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने खोखराकोट क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के मद्देनजर राम जोहड़ी बूस्टर के बारे में रिपोर्ट प्राप्त की और निर्देश दिया कि बूस्टर का सुव्यवस्थित तरीके से संचालन किया जाए। बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed