फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Department of Psychiatry will now ' Institute of Mental Health '

मनोरोग विभाग अब होगा ‘इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ’

Fri, 01 Apr 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 01 Apr 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Department of Psychiatry will now ' Institute of Mental Health '
हस्‍तरेखा च‌िक‌ित्‍सक
पीजीआई का मनोरोग विभाग और एसआईएमएच (स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ) अब इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ हो गया है। इसके लिए मनोरोग विभाग के करीब आठ विभागों को मिलाया गया है। इस पर जहां संस्थान में खुशी की लहर है, वहीं, पीजीआई की मान्यता पर भी सवाल खडे़ हो गए हैं। क्योंकि किसी भी मेडिकल कॉलेज के लिए मनोरोग विभाग का होना जरूरी होता है।
विज्ञापन


सरकार ने पीजीआई को एक और बड़ा झटका दे दिया है। अब मनोरोग विभाग पीजीआई का न होकर सीधे हेल्थ विवि से जुड़ गया है। नए संस्थान को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं, पीजीआई के एक विभाग को खत्म कर दूसरे संस्थान में शिफ्ट करने के मामले पर भी सवाल बना हुआ है। ये आदेश 3 मार्च को चिकित्सीय शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग चंडीगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल ने जारी किए थे।
विज्ञापन


आदेशों में इंस्टीट्यूट की देखरेख के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। इसमें चेयरमैन डीएमईआर के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, वायस चेयरमैन हेल्थ विवि के कुलपति को नियुक्त किया है। इसके सदस्य के रूप में पीजीआई निदेशक, डीजीएचएस, स्वास्थ्य विभाग के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी शामिल किया गया है। कमेटी में इंस्टीट्यूट के निदेशक कम सीईओ को मेंबर सेक्रेटरी सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थो इंस्टीट्यूट मंच तक रहा सीमित, मेंटल अस्पताल ने मारी बाजी
पीजीआई का आर्थो विभाग जहां सीएम मनोहर लाल खट्टर से एक अलग इंस्टीट्यूट बनाने की मांग को लेकर मंच तक सीमित रहा। वहीं, मेंटल अस्पताल इस दिशा में बाजी मार गया। 

विभागाध्यक्ष पद के बाद चौधराहट का प्रयास
देश के शिक्षण संस्थानों में हेल्थ विश्वविद्यालय ही ऐसा संस्थान है, जहां विभागाध्यक्ष का पद रोटेशन नहीं होता। जब यह मामला उछला और इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लिया तो इसी की बैठक से पहले ही अपने-अपने विभागों को अलग इंस्टीट्यूट बनाने का दांव खेल दिया गया।  


डॉ. राजीव गुप्ता बनेंगे डायरेक्टर कम सीईओ
मनोरोग विभाग के इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ बनाए जाने से डॉ. राजीव गुप्ता का पद अब डायरेक्टर कम सीईओ होगा। डॉ. गुप्ता अब संस्थान के प्रिंसिपल और निदेशक के पद से ऊपर होंगे। अब यह संस्थान पीजीआई से सीधा न जुड़कर पंडित बीडी शर्मा हेल्थ विवि से जुडे़गा।

आज होगी आधिकारिक घोषणा
इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार सुबह साढे़ 12 बजे की जाएगी। इस दौरान उठ रहे सभी सवालों के जवाब भी अधिकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed