फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonstration against new courses and increased fees in MDU

Rohtak News: नए कोर्स और फीस वृद्धि पर जताया रोष

Sat, 08 Jun 2024 05:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against new courses and increased fees in MDU
06सीटीके29...फीस वृद्धि को लेकर एमडीयू में प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत: छात्र
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के सामने विभिन्न छात्र संगठनों ने विवि प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। यहां विद्यार्थियों ने नए कोर्स व नई बढ़ी फीस को लेकर नाराजगी जताई। इसमें स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, शहीद भगत सिंह छात्र संगठन, एनएसओ, दिशा छात्र संगठन, छात्र एकता मंच शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में नए कोर्स व नई फीस के विरोध आंदोलन तेज हो रहा है। इसके खिलाफ छात्र संगठनों ने इकट्ठा होकर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के बाहर विद्यार्थियों की सभा का आयोजन किया। इसे प्रशासन के दबाव के चलते विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। यहां तक कि मुख्य सुरक्षा कर्मी ने विरोध कर रहे छात्रों को धमकी भरे शब्दों में देख लेने की बात भी कही।
विज्ञापन

प्रदीप मोटा ने कहा कि प्रशासन लगातार फीस में वृद्धि करता आ रहा है। इससे लगातार विश्वविद्यालय निजीकरण की ओर बढ़ रहा है। फीस महंगी होने के कारण गरीब तबके से आने वाले बच्चे शिक्षा से दूर हो जाएंगे। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव अमित पूनिया ने कहा कि प्रशासन ने फीस में पांच गुना वृद्धि की है। इसके बावजूद प्रशासन बयान जारी करता है कि हमने किसी भी प्रकार की कोई फीस वृद्धि नहीं की। नए सत्र में नया कोर्स और नई फीस लागू की है। नए कोर्स की 40 हजार रुपये वार्षिक फीस करना समझ से परे है, जबकि पहले यह फीस महज आठ हजार रुपये थी। कोर्स भी पंचवर्षीय से चार वर्षीय कर दिया गया है। एनएसओ से सुधीर ने कहा कि प्रशासन दिन प्रतिदिन विश्वविद्यालय में तानाशाही और मनमानी चला रहा है। इसके चलते तरह-तरह के तुगलकी फरमान विद्यार्थियों के बीच में लागू किए जा रहे हैं। दिशा छात्र संगठन से प्रदीप व छात्र एकता मंच से अभिषेक और अंकित ने भी नए कोर्स व नई फीस वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed