फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonetisation of Rs 2000 notes likely to increase inflation, demonetisation of 2016 didn't even benefit: Hooda

दो हजार के नोट बंद करने से महंगाई बढ़ने के आसार, 2016 की नोटबंदी का भी नहीं मिला लाभ : हुड्डा

Sun, 21 May 2023 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation of Rs 2000 notes likely to increase inflation, demonetisation of 2016 didn't even benefit: Hooda
हाथ से हाथ जोड़ो अ​भियान के दौरान लोगों से मिलते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा । विज्ञ​प्ति
रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दो हजार रुपये के नोट बंद होने पर महंगाई बढ़ने के आसार हैं। वर्ष 2016 में लिया गया नोटबंदी का फैसला भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। कालेधन पर नकेल कसने से लेकर आतंकवाद पर लगाम लगाने जैसे भाजपा के तमाम दावे गलत साबित हुए। पूर्व सीएम शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नया बास, भैंसरू खुर्द, भैंसरू कलां, हसनगढ़, समचाना, मोरखेड़ी व आसन गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने भाजपा-जजपा की सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार हरियाणवियों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सरकार अपने नागरिकों के लिए एक अभिभावक की तरह होती है। लेकिन जब भी किसी हरियाणवी को प्रदेश सरकार के समर्थन की जरूरत पड़ी तो हमेशा निराश ही मिली। किसानों से लेकर पहलवानों तक के मुद्दों पर गठबंधन की सरकार ने चुप्पी साध रखी है। एसवाईएल के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार केंद्र के सामने हरियाणा के अधिकारों की वकालत पुख्ता तरीके से नहीं कर रही। वर्तमान में प्रदेश को मजबूत सरकार की जरूरत है। कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की नाकामियों के साथ खुद की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रही है।
विज्ञापन

सरकार बनने पर ये सुविधाएं दी जाएंगी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों को पक्की भर्ती के साथ भरा जाएगा और बेरोजगारी पर नकेल कसी जाएगी। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और बुजुर्गों को छह हजार पेंशन का लाभ दिया जाएगा। पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर और जरूरतमंदों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट देंगे। मौजूदा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से प्रदेश का राजस्व घोटालेबाजों की जेब में जा रहा है और प्रदेश कर्ज में डूब रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि हम हाथ से हाथ जोड़ो के जरिए घर-घर पहुंच रहे हैं और भाजपा सिर्फ पन्ना तक ही है। जनसंवाद करने वाली सरकार खुद डरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed