{"_id":"69fa3a61ddcb1d09a301a7d4","slug":"democracy-has-won-in-kerala-people-have-supported-the-truth-rao-narendra-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-134730-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में लोकतंत्र की जीत, जनता ने सत्य का साथ दिया : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल में लोकतंत्र की जीत, जनता ने सत्य का साथ दिया : राव नरेंद्र
विज्ञापन
05jjrp10- रेवाड़ी रोड पर स्थित निजी होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते कांग्रेस के प्रदेशा
झज्जर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि वे सबसे पहले केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हैं जहां लोकतंत्र की वास्तविक जीत हुई है। उन्होंने कहा कि केरल की जनता ने सत्य और संविधान की रक्षा करने वालों का साथ दिया है।
वह मंगलवार को बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जाने से पूर्व निजी होटल में कार्यकर्ताओं से मिले। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावों में गड़बड़ी की है।
उन्होंने ममता बनर्जी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि कम से कम 100 सीटें चुराई गईं और उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर किए गए ऐसे कार्य भविष्य में भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बंगाल के बाद पंजाब वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राव नरेंद्र ने कहा कि जब चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहेगा तो लोकतंत्र प्रभावित होगा।
उन्होंने हरियाणा राज्यसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि बहुमत होने के बावजूद परिस्थितियां बदली गईं लेकिन अंततः ईमानदार विधायकों के समर्थन से कांग्रेस का उम्मीदवार जीत सका। पंजाब को लेकर उन्होंने दावा किया कि वहां की जनता समझदार है और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को अच्छी तरह याद करती है।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में लोग झूठे वादों में आ गए थे, लेकिन इस बार जनता कांग्रेस को समर्थन देगी। निकाय चुनावों पर बोलते हुए राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पांच में से चार टिकट महिलाओं को दिए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय यादव, वीरेंद्र दारोगा, सुभाष गुर्जर, रामअवतार गहलावत मौजूद रहे।