फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to implement comprehensive Gurukul education system in the country

Rohtak News: देश में सर्वांगीण गुरुकुल शिक्षा प्रणाली लागू करने मांग

Mon, 16 Feb 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement comprehensive Gurukul education system in the country
रोहतक। वैदिक विश्वसभा की बैठक रविवार को बस अड्डे के सामने स्थित श्रीराम शर्मा पार्क में सभा के संरक्षक प्रो. महावीर धीर शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। डाॅ. अनिल शास्त्री को सर्वसम्मति से सभा का नया प्रधान चुना गया। बैठक में सरकार से सर्वांगीण गुरुकुल शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में राजधानी दिल्ली में जाकर सभी मंत्रियों को बढ़ रही बेरोजगारी, अपराध, नशा, बच्चों और युवाओं में फैल रहे विभिन्न रोगों, पवित्र त्योहारों के बिगड़ते स्वरूपों, दुर्घटनाओं, प्रदूषण आदि के विषय में सही समाधान के लिए ज्ञापन सौंपें जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सरकार से देश में सर्वांगीण गुरुकुल शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई। सभा में अखिल भारतीय दलित पिछड़ा संगठन के उप प्रधान शांता कुमार आर्य, डॉ. बलवीर शास्त्री, डॉ. शमशेर तोगड़िया, रविंद्र कुमार, जसवीर मलिक, डाॅ. जगदेव सिंह, डाॅ. खजान सिंह गुलिया, राजेंद्र सिंह, यशवंत देशवाल, वीरमती, प्रेमलता, नहर स्वच्छता अभियानी शमशेर नहरा, कैप्टन जगबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed