{"_id":"6817b5d5191ea94f000001b4","slug":"demand-to-cancel-four-labor-codes-rohtak-news-c-198-1-rew1001-218953-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चार लेबर कोड रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चार लेबर कोड रद्द करने की मांग
Mon, 05 May 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 05 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 3साधु शाह नगर में आयोजित मीटिंग में चार लेबर कोड रद्द करवाने को लेकर विरोध करते सीटू क
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साधु नगर स्थित सीटू कार्यालय में सीटू की बैठक रविवार को जिला प्रधान राजसिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें चार लेबर कोड को रद्द करने की मांग की गई।
बैठक का संचालन सीटू जिला सचिव रामचन्द्र ने किया। जिलास्तरीय बैठक में सीटू के राज्य सचिव राममेहर सिंह ने कहा कि मजदूरों के हित के लिए बनाए गए कानून में बदलाव पर रोक लगाई जाए। मजदूरों के हित के लिए 44 कानून बनाए गए थे। इनको तोड़मरोड़ कर सरकार अब चार लेबर कोड बना रही है। इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इसको लेकर 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। इसमें सीटू के यूनियनों से सभी मजदूर, परियोजना वर्कर व कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, कौशल रोजगार को भंग करने की मांग की। इस मौके पर सीटू के जिला उप प्रधान राममकुमार, जिला सचिव रामचन्द्र, बलवंत सिंह, महेंद्र कुमार, अनीता, राजकुमार, चेतराम, अभयसिंह, विक्रम सिंह मौजूद रहे।