फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for SIT probe into ASI suicide case

ASI सुसाइड : परिजनों की मांग, एसआईटी से करवाई जाए मामले की जांच, पुलिस ने परिजनों से नहीं किया संपर्क

Sun, 19 Oct 2025 07:39 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 07:39 PM IST
सार

एएसआई संदीप सुसाइड केस की जांच एसआईटी से करवाई जाए। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह से परिजन मांग करेंगे। ओएसडी दीपावली के बाद जुलाना में परिजनों से मिलने आएंगे।

विज्ञापन
Demand for SIT probe into ASI suicide case
एएसआई संदीप सुसाइड मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

एएसआई संदीप सुसाइड केस की जांच एसआईटी से करवाई जाए। यह मांग संदीप के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने की है। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह से परिजन एसआईटी जांच की मांग करेंगे। ओएसडी दीपावली के बाद जुलाना में परिजनों से मिलने आएंगे। 24 अक्तूबर को एएसआई संदीप लाठर की तेरहवीं होगी। अभी तक सदर पुलिस ने मामले की जांच के लिए परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया है। उधर, मंथली प्रकरण की जांच डीएसपी गुलाब सिंह कर रहे हैं। शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल के मोबाइल फोन की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


एएसआई संदीप के परिजनों ने बताया कि रविवार को दीपावली से एक दिन पहले भी उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सहित आसपास के सैकड़ों लोग परिवार को सांत्वना देने उनके जुलाना स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


एएसआई सुशील की अदालत में मंगलवार को होगी पेशी

पूर्व एडीजीपी वाई पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी एवं हवलदार सुशील कुमार की मंथली केस में मंगलवार को पेशी होगी, क्योंकि उसे 7 अक्तूबर को अदालत में पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अभी तक आरोपी की जमानत नहीं हुई है। सुशील पर आरोप है कि उसने शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल से ढाई लाख रुपये मंथली मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एएसआई संदीप ने कर ली थी आत्महत्या

सात अक्तूबर को पूर्व एडीजीपी पूरण कुमार के गनर सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर भी थे। उन्होंने मंगलवार दोपहर लाढ़ौत स्थित मामा के खेत में जाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने  कनपटी से सटाकर गोली मार ली थी। एक वीडियो व चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। उसमें पूर्व एडीजीपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed