{"_id":"6a2c21e3fc89cf5ec40cbb24","slug":"demand-for-inquiry-by-sdm-into-the-bagh-wali-gali-case-rohtak-news-c-17-roh1020-871628-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाग वाली गली मामले में एसडीएम से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाग वाली गली मामले में एसडीएम से जांच की मांग
Fri, 12 Jun 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
11-बाग वाली गली मामले में एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपते विजय नगर निवासी। स्रोत : कॉलोनीवास
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। झज्जर रोड पर बाग वाली गली मामले में शुक्रवार को विजयनगर के लोगों ने लघु सचिवालय में एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन देने आए कॉलोनीवासियों का दावा है कि लगभग 1000 आबादी का रास्ता है लेकिन कुछ लोग इस पर अपना दावा कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उनका कहना है कि यह जमीन नगर निगम की बताई जा रही है जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ आंकी गई है।
आरोप है कि जमीन को कुछ भूमाफिया की ओर से खरीद के बाद मिलीभगत कर प्लाटिंग की गई। इसमें रजिस्ट्री भी हो गई। जिसकी जांच की जानी चाहिए। उनका दावा है कि जो रजिस्ट्री दिखाई गई है उसमें अप्रूव कॉलोनी दिखाई है जबकि यह जगह अनअप्रूव्ड में है। सरकार की नीतियों के खिलाफ काॅलोनी काटी गई। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण, सुदेश, बलवान सिंह, संदीप मलिक, धर्मवीर, जगदीश आदि शामिल रहे।