{"_id":"6a68b0c94fecd6512a06c858","slug":"demand-for-amendments-to-the-bill-on-service-security-for-contract-teachers-rohtak-news-c-17-ali1038-895077-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनुबंधित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा विधेयक में संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनुबंधित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा विधेयक में संशोधन की मांग
Tue, 28 Jul 2026 07:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
10-अनुबंधित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा विधेयक में संशोधन की मांग को लेकर एमडीयू के कुलपति को ज्
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) ने हरियाणा राज्य विश्वविद्यालय अनुबंधित लेक्चरर्स (सेवा सुरक्षा) विधेयक-2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट में संशोधन के सुझाव दिए। ये सुझाव महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति मिलाप सिंह पुनियां को सौंपे गए जो उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष हैं।
हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को समिति सदस्य और एमडीयू कुलसचिव संदीप बंसल से भी चर्चा की। अन्य सदस्यों को सुझाव ई-मेल से भेजे गए। कुलपति और संदीप बंसल ने हुकटा को आश्वासन दिया कि सुझावों पर विचार कर अंतिम रिपोर्ट उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी।
हुकटा प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार मलिक ने बताया कि एसोसिएशन ने विभिन्न सेवा सुरक्षा अधिनियमों का अध्ययन कर ये सुझाव तैयार किए हैं। इसका लक्ष्य भविष्य में बार-बार संशोधन की आवश्यकता को टालना और अनुबंधित शिक्षकों को प्रभावी सेवा सुरक्षा प्रदान करना है।