{"_id":"6890fd44dcb818855405ca6a","slug":"demand-for-action-against-those-who-make-fake-certificates-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223657-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13वाल्मीकि आश्रम में आयोजित डीएससी समाज की बैठक में शामिल पदाधिकारी और समाजजन। स्रोत :
- फोटो : news
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीएससी समाज की बैठक धारुहेड़ा चुंगी के पास वाल्मीकि आश्रम हुई। इसमें समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व आरक्षण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रधान विजय सिंह इंदौरा ने कहा कि समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार का आभार जताया है। हर वर्ष 1 अगस्त को वंचित अनुसूचित जाति अधिकार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा कि कुछ लोग जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर डीएससी आरक्षण का दुरुपयोग कर रहे हैं। समाज ने इसका कड़ा विरोध किया और सरकार से मांग की कि जिन्होंने गलत तरीके से जाति के सर्टिफिकेट बनवाए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएससी ब्लॉक रेवाड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
प्रधान बदलूराम, उपप्रधान सुरेंद्र खरेरा, महासचिव सज्जन बागड़ी, कोषाध्यक्ष कुलदीप सरोहा, प्रेस सचिव मनोज कुमार,समन्वयक उमराव सिंह,
संरक्षक धर्मेंद्र मोरवाल को बनाया गया है।