फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi to Kashmir speed stopped to jaat andolan

दिल्ली से कश्मीर तक जाटों ने रोकी रफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 17 Feb 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi to Kashmir speed stopped to jaat andolan
जाट आरक्षण का आंदोलन भले ही रोहतक से शुरू हुआ हो। लेकिन जाटों ने दिल्ली से कश्मीर तक की रफ्तार को रोक दिया है। सोमवार तक भले ही संपर्क मार्ग खुले हुए थे और उनसे छोटे वाहन निकलकर निर्धारित जगह तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को सबकुछ जाम होने से सभी वाहन सड़कों पर ही खड़े हो गए। उनमें हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, यूपी, राजस्थान सभी जगह के वाहन फंसे हुए है। वहीं ट्रकों में सामान भी लदा होने के कारण वह फंस गया है और वह अपने निर्धारित जगह नहीं पहुंच पा रहे है। जिसने परेशानी को ज्यादा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे-10 के सहारे ही लोग कई राज्यों तक पहुंचते है। जिससे वाहन हरियाणा से दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, यूपी, राजस्थान जाते है। इस नेशनल हाइवे को जाट आरक्षण आंदोलन के कारण रविवार दोपहर को जाम कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय नेशनल हाइवे से जुड़े संपर्क मार्ग खुले थे और इसपर चलने वाले लोगों ने दूसरे राज्यों में जाने के लिए संपर्क मार्गों से होकर नेशनल हाइवे-1 व अन्य को पकड़ लिया था। सोमवार को कुछ हालात बदले और नेशनल हाइवे-10 पर ट्रकों को रोक दिया गया। इसके बावजूद छोटे वाहन नहीं थमे और वह लगातार चलते रहे जो अपना रूट बदलकर आगे बढ़े।

लेकिन मंगलवार को आरक्षण की आग ज्यादा भड़कने पर नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे के साथ ही सभी संपर्क मार्ग भी जाम कर दिए गए। जिससे दिल्ली से कश्मीर की धीमी पड़ी रफ्तार पूरी तरह से रुक गई और सभी वाहन सड़कों पर थम गए। आंदोलन के कारण फंसे वाहनों में किसी एक जगह के नहीं, बल्कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, जम्मू, यूपी, गुजरात तक के ट्रक व अन्य वाहन है।

 इन ट्रकों में सामान भरा हुआ है, जिनमें दैनिक जीवन का सामान भी भरा है। लेकिन चालकों के लिए समस्या हो गई है कि आखिर वह ट्रकों को कहा से निकालकर निर्धारित जगह पर लेकर जाए। वह भी आंदोलन खत्म होने का इंतजार कर रहे है, जिससे वह आगे बढ़ सके।

एक जाम से आगे निकले तो दूसरे पर जोड़ने पड़े हाथ

जाट आरक्षण आंदोलन के कारण किसी सड़क पर केवल एक जगह जाम नहीं लगा था, बल्कि उस सड़क पर जितने भी गांव पड़ते है। उन सभी जगह लोगों ने जाम लगाया हुआ था। रोहतक से सांपला तक ही पांच जगह जाम लगा हुआ था। जाम लगने का पता होने के बावजूद जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर जाना था वह जाने के लिए निकले। लेकिन हर जगह उनको रोक लिया गया और बाइक तक नहीं निकलने दी गई।


लोग पहली जगह हाथ जोड़कर खुशामद करते और आगे बढ़ जाते। लेकिन उनको यह नहीं पता था कि चंद कदम चलते ही आगे फिर इस तरह हाथ जोड़ने पड़ेंगे। यह सिलसिला मंगलवार को दिनभर चलता रहा और जाट आंदोलन के कारण जाम लगाए युवाओं ने किसी को नहीं निकलने दिया। एंबुलेंस को तभी आगे जाने दिया गया, जब बीमारी के कागजात जाम लगाने वालों को दिखाए गए। युवा पूरी चेकिंग के बाद ही एकाध वाहन को आगे निकाल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed