फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal reached Rohtak of Haryana, targeted BJP

Haryana: रोहतक पहुंचे केजरीवाल बोले- डर से भाजपा में जो चला गया वह भ्रष्टाचारी, जो जेल चला गया वह ईमानदार

Sun, 05 Nov 2023 04:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 04:26 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। 11 हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से शपथ दिलाई गई। किसी वक्ता ने एसवाईएल का जिक्र नहीं किया। नवीन जयहिंद को पुलिस ने समारोह स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal reached Rohtak of Haryana, targeted BJP
मंच से संबोधित करते अरविंद केजरीवाल व सुशील गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि देश को प्रधानमंत्री मोदी नहीं, बल्कि उनके दोस्त चला रहे हैं। अगर पीएम मोदी दोस्त को छोड़ देंगे तो मैं उनका साथ दूंगा। केजरीवाल रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। हालांकि किसी वक्ता ने न तो एसवाईएल का मंच से जिक्र किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समारोह में नहीं पहुंचे। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, अशोक तंवर व अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस अब हरियाणा पर है। इसके लिए पार्टी ने सियासी गतिविधियों का केंद्र रोहतक को बनाया है। राजनीति में कहा जाता है कि रोहतक से दिया जाने वाला सियासी संदेश पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, राजनीतिक दलों के लिए रोहतक हमेशा से राजनीतिक तौर पर केंद्र बिंदु रहा है। रोहतक ने सर छोटूराम से लेकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा रोहतक से ही रहे हैं। ताऊ देवीलाल ने तीन बार रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा। 10 साल मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अब 2014 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी जन्म रोहतक जिले में ही हुआ है।

एक कहते हैं हम जाटों की पार्टी है, एक नॉन जाट की, हम तो 36 बिरादरी के हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 36 बिरादरी के हैं। उन्होंने कहा कि एक कहते हैं हम जाटों की पार्टी है, एक नॉन जाट की, हम तो 36 बिरादरी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed