फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delay in examination has hindered the admission of B.Pharma final year students in Master's degree

Rohtak News: परीक्षा में देरी ने अटकाया बीफॉर्मा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का मास्टर डिग्री में दाखिला

Wed, 09 Jul 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 09 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Delay in examination has hindered the admission of B.Pharma final year students in Master's degree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्वामी दयानंद पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल सांइसेज के बी-फॉर्मा के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का करियर परीक्षा में देरी से तबाही की कगार पर है। पीजी डिग्री के लिए प्रवेश परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी मंत्री, कुलपति, प्रिंसिपल और डीसी से मिलकर 17 जुलाई तक परीक्षा कराने की गुहार लगाई है। संस्थान ने मंगलवार को पोर्टल तो खोला लेकिन परीक्षाएं 25 से तय कर दीं।

पीजीआई में चल रहे बैचलर इन फॉर्मेसी यानी बी-फॉर्मा के विद्यार्थी कहते हैं कि 17 जुलाई से परीक्षा नहीं हुई तो पीजी में दाखिला नहीं ले पाएंगे। सोमवार को कई अभिभावकों ने भाजपा कार्यालय आए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से पीड़ा बयां की। मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को फोन किया पर बात न हो पाई।
विज्ञापन

अभिभावक बताते हैं कि उनकी बेेटी ने ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा में एनआईपीईआर जेईई में 63वीं रैंक हासिल की है। फाइनल कांउसिलिंग का समय नजदीक आ रहा है लेकिन परीक्षा न होने से बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है। वे दूसरे अभिभावकों के साथ सोमवार को डीसी धर्मेंद्र सिंह से मिलेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने एग्जाम कंट्रोलर और कुलपति सेे फोन पर बात की। डीसी ने बताया कि कुलपति ने जल्द परीक्षा का आश्वासन दिया है। शैक्षणिक घंटे पूरे न होने की वजह से समस्या आ रही है।
एक छात्रा ने बताया कि उनके बैच में कुल 71 छात्र हैं। इनमें से 20 छात्रों ने प्रवेश परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अच्छी रैंक हासिल की है। वहां एडमिशन की पक्की उम्मीद है। इसे लेकर प्रिंसिपल से कई बार बात की पर कोई बात नहीं बनी।

दूसरी छात्रा ने कहा, कोर्स के आरंभ से ही परीक्षाएं व परिणाम देरी से दिए जा रहे हैं। दूसरे कॉलेजों ने परीक्षाएं करा दी हैं या खत्म होने वाली हैं। यहां का हाल ऐसा है कि आगे दाखिला संभव नहीं लगता। कुलपति से मिलने पर आश्वासन तो मिला, लाभ कुछ नहीं हुआ।
एक छात्र ने बताया कि वे कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ सुखदेव चांदला से मिले तो उन्होंने कहा कि पढ़ाई के घंटे अधूरे होने के कारण परीक्षा में देरी हो रही है। इस पर छात्रों ने कहा कि शेड्यूल बनाना और कोर्स पूरा कराना संस्थान की जिम्मेदारी है। इसमें छात्र क्या कर सकते हैं।
------
प्रिंसिपल ने नकारे छात्रों के आरोप
प्रिंसिपल खत्री ने देरी से परीक्षा और परिणाम के आरोप नकार दिए। कहा, परीक्षा के एक महीने बाद रिजल्ट जारी कर देते हैं। समस्या को लेकर छात्रों के मिलने को भी वह याद नहीं कर सके। कहा, आज (मंगलवार) एग्जामिनेशन पोर्टल खोल दिया है। 25 जुलाई से परीक्षाएं होंगी। वहीं, छात्रों का कहना है कि यह तारीख भी संभावित ही है।

नेशनल लेवल की दी हैं ये प्रवेश परीक्षाएं
एआईपीईआर जेईई, जीपीएटी, सीयूईटी पीजी, बिट्स की प्रवेश परीक्षाएं दी हैं। इन्हें एआईपीईआर (अहमदाबाद, मोहाली, हैदराबाद, गुवाहाटी, हाजीपुर, कोलकाता व रायबरेली), बिट्स पिलानी व केंद्रीय विश्वविद्यालयों से काउंसलिंग की कॉल आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed