फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deependra Tharai handed over, I feel like taking on him one more time: Hooda

दीपेंद्र थारै हवाले, मेरा मन है एक बर और इनतै टक्कर ले ल्यूं : हुड्डा

Sun, 05 May 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 05 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Deependra Tharai handed over, I feel like taking on him one more time: Hooda
.रोहतक में आंबेडकर चौक पर आयोजित रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र
रोहतक। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि दीपेंद्र अब थारे हवाले। यो चुनाव थाम नै ही लड़ना है। मेरा मन है, एक बर और इन तै टक्कर ले ल्यूं। अब ना थाम और ना मैं किसी की काबू का। पूरे हरियाणा में जाऊंगा, रोहतक थाम संभाल लेना।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा शनिवार को पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा के नामांकन कार्यक्रम के दौरान आंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा के नामांकन से कांग्रेस के एसआरके (सैलजा-रणदीप-किरण) गुट ने दूरी बनाकर रखी। चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां भी नामांकन कार्यक्रम में नहीं आए जबकि वह सिरसा में सैलजा का नामांकन करवाने गए थे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता जो भीषण गर्मी में पसीना ले रहे हैं, वह प्रदेश की राजनीति में बदलाव लेकर आएगा। पूरे देश में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन बनाया है, क्योंकि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है, इसलिए विपक्ष एकजुट हुआ है। संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बच पाएगा। रोहतक में ही नहीं, पूरे प्रदेश में सभी 10 सांसद बनाने हैं। लोकसभा चुनाव की जीत प्रदेश में अगली कांग्रेस सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगी। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र की जीत का अंतर सबसे ज्यादा होना चाहिए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर, जवान, पहलवान, महिलाओं, कर्मचारी, व्यापारी व सरपंच समेत हर वर्ग का उत्पीड़न किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में विपक्ष के नेता और विधायक पहुंचे
दीपेंद्र के नामांकन कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक डॉ. रघुबीर कादयान, विधायक गीता भुक्कल, विधायक जगबीर मलिक, विधायक जयवीर वाल्मीकि, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बिशनलाल सैनी, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक सुरेंद्र पंवार, विधायक मेवा सिंह, विधायक इंदुराज नरवाल, लोकसभा प्रभारी राव नरेंदर, विधायक बलबीर वाल्मीकि, विधायक सुभाष देशवाल और राजस्थान के कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पुनिया भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed