{"_id":"6830e23aad089353fd095f34","slug":"deepender-hooda-is-venting-out-his-anger-on-officials-apologize-to-dc-manish-grover-rohtak-news-c-17-roh1019-658867-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपेंद्र हुड्डा हार का गुस्सा अधिकारियों पर निकाल रहे, डीसी से माफी मांगें : मनीष ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपेंद्र हुड्डा हार का गुस्सा अधिकारियों पर निकाल रहे, डीसी से माफी मांगें : मनीष ग्रोवर
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि जिला विकास भवन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने डीसी धर्मेंद्र सिंह के साथ जो व्यवहार किया है, वह गलत है। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र विधानसभा चुनाव में मिली हार का गुस्सा निकाल रहे हैं। ग्रोवर शुक्रवार शाम को गोहाना अड्डे पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
ग्रोवर ने कहा कि दीपेंद्र को 2005 व 2014 का राज याद आ रहा है। अहंकार के कारण ही प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। ग्रोवर बोले- डीसी मुख्यमंत्री को रिसीव करते हैं, न कि सांसद को। उनको जिले के डीसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। उनके व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। अगर वह डीसी की जगह होते तो उठकर चले जाते।
तिरंगा यात्रा गोहाना अड्डा से दिल्ली गेट, किला रोड, भिवानी स्टैंड, शांतमई चौक होते हुए फर्नीचर मार्केट होते हुए शहीद लाला लाजपत राय की मूर्ति के पास पहुंची और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर वार्ड सात के निगम पार्षद कपिल नागपाल, सुरेश किराड़, प्रतिभा सुमन, व्यापारी नेता हैप्पी अनेजा, रॉकी सहगल, इंद्र मोहन, संजय दुरेजा, विजय आर्य, हर्षित मिगलानी, राहुल सपड़ा व डॉक्टर जितेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।