फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deadly attack on Punjab youth in Mokhra, combine and bike destroyed

Rohtak News: मोखरा में पंजाब के युवकों पर जानलेवा हमला, कंबाइन व बाइक तोड़ी

Fri, 24 Apr 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Punjab youth in Mokhra, combine and bike destroyed
27-मोखरा में हुए हमले के बाद पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचाराधीन पंजाब के बोलड़ कलां निवासी मन
रोहतक। पंजाब से मोखरा गांव में कंबाइन से गेहूं काटने से आए तीन युवकों पर बुधवार रात दो बजे हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि न केवल दो लाख रुपये ले गए बल्कि कंबाइन, बाइक व स्कूटी भी तोड़ दी।
विज्ञापन

घायल पटियाला जिले के गांव बोलड़ कलां निवासी मनिंदर सिंह, फौजी व राई माजरा निवासी हरदीप सिंह को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। घायलों ने बुधवार शाम मोखरा गांव के दो पक्षों के बीच गेहूं काटने को लेकर हुए झगड़े में बीचबचाव कराया था।
विज्ञापन

मनिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल से वे मोखरा निवासी फूलसिंह के पास गेहूं की कटाई करने के लिए कंबाइन लेकर आते हैं। हर साल की तरह आठ अप्रैल को मोखरा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम बसाना रोड स्थित फूलसिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। तभी 10-12 युवक ट्रैक्टर में सवार होकर आए और कंबाइन रुकवा दी। फूल सिंह के बेटे अभय व बेटी रिंपी से मारपीट की। दोनों को घायल हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया।
पूछने पर पता चला कि मोखरा निवासी जयबीर, आकश, सोनू, ओमबीर, अजय, गोलू, शुभम, वेदपाल, रविंद्र, नवीन, अर्जुन व भोलू ने भाई-बहन से मारपीट की थी।
रात दो बजे कुल्हाड़ी, फरसा व गंडासी से दीवार फांदकर किया हमला
मनिंदर ने बताया कि वे किसान फूलसिंह के घर आकर सो गए। कंबाइन व बाइक परिसर में खड़ी कर दी। रात दो बजे 10 से 12 युवक कुल्हाड़ी, फरसा, गंडासी व दूसरे हथियार लेकर दीवार फांदकर घर में घुस आए। लोहे की राॅड व कुल्हाड़ी मारकर तीनों के हाथ व पैरों पर चोटें मारीं। उनकी बाइक, कंबाइन व फूलसिंह की स्कूटी भी तोड़ दी। उनके दो लाख रुपये भी उठाकर ले गए। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

27-मोखरा में हुए हमले के बाद पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचाराधीन पंजाब के बोलड़ कलां निवासी मन

27-मोखरा में हुए हमले के बाद पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचाराधीन पंजाब के बोलड़ कलां निवासी मन

27-मोखरा में हुए हमले के बाद पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचाराधीन पंजाब के बोलड़ कलां निवासी मन

27-मोखरा में हुए हमले के बाद पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में उपचाराधीन पंजाब के बोलड़ कलां निवासी मन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed