{"_id":"65b7583dbee981c6510881a6","slug":"dead-body-of-youth-found-in-rohtak-village-sundarpur-secret-will-be-revealed-after-post-mortem-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा: रोहतक के गांव सुंदरपुर में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा: रोहतक के गांव सुंदरपुर में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज
Mon, 29 Jan 2024 01:18 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:18 PM IST
सार
रोहतक के गांव सुंदरपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि शव पर कहीं चोट का निशान नहीं था। वहीं, ग्रामीण शिनाख्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के गांव सुंदरपुर में एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की गई है या किसी हादसे की वजह से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
टिटौली चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे सूचना मिली कि सुंदरपुर गांव में सड़क किनारे एक 30 से 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव पर कहीं चोट का निशान नहीं था। युवक ने लाल व पीले रंग की जाकेट व नीले रंग की पजामी पहन रखी है। पैरों में काले रंग की सेंडिल हैं। आसपास के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन ग्रामीण शिनाख्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने बताया कि शव बाहर का लग रहा है, जिसे पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है।