{"_id":"637fbb01d9b9f978c34ed42c","slug":"dead-body-of-prisoner-on-parole-found-in-van-suspicion-of-suicide-rohtakcity-news-rtk6644235159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पैरोल पर आए कैदी का वैन में मिला शव, आत्महत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पैरोल पर आए कैदी का वैन में मिला शव, आत्महत्या का शक
विज्ञापन
रोहतक। हत्या के केस में 20 साल की सजा काट रहे गद्दी खेड़ी गांव के युवक भूमित (26) का शव वीरवार सुबह धामड़-रिठाल रोड पर इको वैन में मिला। वैन के अंदर सल्फास की गोलियां भी मिली। पुलिस व परिजन मान रहे हैं मानसिक तनाव के चलते भूमित ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। हालांकि विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है।
सदर थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रामनिवास ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली कि धामड़ व रिठाल गांव के बीच सड़क किनारे एक वैन खड़ी है। वैन के अंदर एक कंडक्टर सीट पर एक युवक बैठा है। पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी का शीशा तोड़कर जांच पड़ताल की। साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। मृतक की शिनाख्त गद्दी खेड़ी निवासी भूमित के तौर पर हुई। साथ ही वैन के अंदर सल्फास की दो डिब्बी मिली। एक बंद थी, जबकि दूसरी खुली हुई थी। इतना ही नहीं, ड्राइवर सीट की तरफ गाड़ी के अंदर ही उल्टी पड़ी थी। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
हाइकोर्ट से पैरोल पर आकर की थी लव मैरिज
पुलिस को जांच में पता चला कि भूमित हाईकोर्ट से पैरोल पर आया हुआ था। आने के बाद उसने एक 22 वर्षीय युवती से लव मैरिज की थी। परिजनों ने उसे घर से बेदखल कर रखा था। इसके चलते वह लाढ़ौत रोड पर किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने लड़की को भी बुलाया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि भूमित बुधवार को दोपहर बाद इको वैन लेकर गया था, लेकिन नहीं लौटा।
विज्ञापन
2015 में फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बहुअकबरपुर गांव की महिला सुमन ने अगस्त 2015 में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया था कि उसका बेटा सुनील फाइनेंसर था, जिसका शीला बाईपास के नजदीक कार्यालय था। वह कार्यालय में गई तो वहां से गद्दी खेड़ी के युवक भूमित को हाथ में पिस्तौल लेकर भागते देखा। अंदर जाकर देखा तो सुनील लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। आरोपी भूमित को 2017 में केस के अंदर 20 साल की कैद की सजा हुई थी। अब उसे हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी।