{"_id":"64dfcb0a205e222efe02c125","slug":"dead-body-of-ambala-youth-found-in-rented-room-rohtak-news-c-17-roh1020-225765-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किराये के कमरे में मिला अंबाला के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किराये के कमरे में मिला अंबाला के युवक का शव
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी स्थित कंपनी में काम करने वाले अंबाला के 45 वर्षीय युवक का किराये के कमरे में शुक्रवार सुबह शव मिला है। पड़ोसियों को बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। आशंका है कि युवक ने सुसाइड किया है या बीमारी से उसकी मौत हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस के पास सुबह नौ बजे मस्तनाथ नगर की गली नंबर पांच से कॉल आई। बताया कि एक मकान के अंदर से भयंकर बदबू आ रही है। जांच करते हुए पुलिस उस कमरे पर पहुंची, जहां अंबाला निवासी बलदेव सिंह किराये पर रहता था। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर बलदेव सिंह का शव बेड पर ऐसी अवस्था में पड़ा था, जैसे वह गहरी नींद सो रहा है। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है, जिसके चलते जगह-जगह से गलना शुरू हो गया था। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद जांच पड़ताल कर शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया। अब परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक आईएमटी स्थित कंपनी में फिटर मैकेनिक के तौर पर काम करता था।
मृतक बलदेव सिंह अंबाला का रहने वाला है और आईएमटी स्थित कंपनी में काम करता था। अब परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
हवा कौर, प्रभारी थाना आईएमटी