{"_id":"6738cd054fdeabba2206b52d","slug":"dead-body-found-at-akehadi-madanpur-pump-house-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115562-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अकेहडी मदनपुर पंप हाउस पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अकेहडी मदनपुर पंप हाउस पर मिला शव
Sat, 16 Nov 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। साल्हावास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जवाहर लाल नेहरू कैनाल के ऊपर स्थित अकेहडी मदनपुर पंप हाउस के पास शनिवार शाम अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, जिसकी उम्र 34 साल के लगभग है। पंप हाउस के कर्मचारियों को जेएनएल के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता दिखाई दिया।
पंप हाउस के कर्मचारियों द्वारा तुरंत साल्हावास पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर शव अपने कब्जे में लिया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पुरुष का शव तीन से चार दिन पुराना मालूम होता है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मनोज निवासी पिपली वाली जोड़ी रेलवे फाटक के पास वार्ड नंबर-11 भिवानी के तौर पर हुई है। परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।