फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Daughter kept going around hospitals with elderly father, neither bed was found nor treatment

बुजुर्ग पिता को लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाती रही बेटी, न बेड मिला न इलाज

Fri, 07 May 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Daughter kept going around hospitals with elderly father, neither bed was found nor treatment
रोहतक। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं है। हर रोज आ रहे नए मरीजों को जगह न मिलने के कारण वापस घर जाना पड़ता है। यहीं नहीं लोगों को ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं हो रही है। हर वर्ग इस समस्या से परेशान है। जो मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं उनको भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

डीएलएफ कॉलोनी वासी अचला शर्मा ने बताया कि उसके 74 वर्षीय पिता अशोक शर्मा कुछ दिन से बीमार हैं और बार-बार उनका गला सूख रहा है। सांस लेने में भी हल्की तकलीफ हो रही है। वह पिता को सबसे पहले पीजीआई लेकर गई तो डॉक्टरों ने हाथ तक लगाकर नहीं देखा।
विज्ञापन

दो घंटे पीजीआई में चक्कर काटने के बाद एक निजी अस्पताल में गई तो उन्होंने व्हील चेयर पर ही चेकअप किया और थोड़ी देर बाद कहा कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है जिसके कारण हम दाखिल नहीं कर सकते। उसके बाद अन्य तीन निजी अस्पतालों में चक्कर काटने के बाद भी पिता को इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर को हाथ पैर जोड़ने के बाद भी चेकअप तक नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण मरीज का मनोबल बिल्कुल घट रहा है और साथ-साथ बीमारी और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। आसपास काफी सामाजिक संस्थाओं के नंबरों पर कॉल किया तो कहीं से भी मदद नहीं मिल सकी। ऑक्सीजन सिलिंडर की बात की तो वह भी उपलब्ध नहीं हो सका। फिलहाल उसके पिता को सांस लेने में परेशानी है और ऑक्सीजन की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed