{"_id":"0036d5387723fb42b744834b2ff12664","slug":"dangi-aimpt-leak-matter-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांगी के नजदीक पहुंची पुलिस, कभी भी गिरफ्तारी का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांगी के नजदीक पहुंची पुलिस, कभी भी गिरफ्तारी का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 09 Jun 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईपीएमटी परचा लीक मामले में पुलिस गिरोह के सरगना रूप सिंह दांगी के नजदीक पहुंच गई है।
सूत्रों का दावा है कि कभी भी दांगी की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।
दूसरी तरफ मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारियों के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
परचा लीक होने के खुलासे के बाद सुप्रीम कोर्ट में एआईपीएमटी की परीक्षा रद करने की अपील दायर की गई। लेकिन परीक्षा कराने वाली एजेंसी सीबीएसई ने पेपर लीक होने की बात मानने से इनकार कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने भी परीक्षा रद करने से इनकार कर दिया। सीबीएसई ने रिजल्ट घोषित करने की तैयारी भी कर ली, लेकिन ऐन वक्त पर सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगाकर पुलिस को मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। आदेश दिए कि तेजी से जांच की जाए और सरगना को गिरफ्तार किया जाए। अगली सुनवाई के लिए 10 जून की तारीख मुकर्रर की गई। इसी दबाव में पुलिस ने मदीना गांव निवासी दांगी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया। मामले में अभी तक 23 गिरफ्तारियों के बाद भी पुलिस दांगी तक नहीं पहुंच सकी है।