फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cylinder burst due to short circuit fire in sofa warehouse, goods worth Rs 10 lakh burnt

Rohtak News: सोफा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से सिलिंडर फटा, 10 लाख रुपये का सामान जला

Mon, 24 Feb 2025 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cylinder burst due to short circuit fire in sofa warehouse, goods worth Rs 10 lakh burnt
23सीटीके32..चमारिया रोड ​स्थित सोफा गोदाम में आग से जलकर राख हुआ सामान। संवाद
रोहतक। चमारिया रोड स्थित फर्नीचर गोदाम में रविवार सुबह इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगा गई। इससे एक गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसे में गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। धमाके से गोदाम का टीन शेड तक उखड़ गया। गनीमत रही गोदाम में काम करने के लिए कोई कारीगर नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियों व 20 कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे गोदाम खोलने के दौरान कारीगर ताहिर की नजर इन्वर्टर से निकलते धुएं पर पड़ी। उसने गोदाम संचालक अशोक व दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची गोदाम में रखे 12 सोफा सेट, कुर्सी, फोम, मशीनें व आठ हजार रुपये जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन

सामान हटाते समय आग की चपेट में आया अशोक
आग लगने की सूचना मिलते ही गोदाम संचालक अशोक मौके पर पहुंचा। दमकल की गाड़ी आने से पहले गोदाम के कारीगर व अन्य ने मिलकर सामान हटाने का प्रयास किया। सामान हटाते समय सिर में लोहे की चीज टकराने से संचालक घायल हो गया। इन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रविवार सुबह करीब 8 बजे विभाग को सूचना मिली कि चमारिया रोड स्थित सोफा गोदाम में आग लगी है। इस पर टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
पंकज, एफएसओ, दमकल विभाग।

23सीटीके32..चमारिया रोड स्थित सोफा गोदाम में आग से जलकर राख हुआ सामान। संवाद

23सीटीके32..चमारिया रोड स्थित सोफा गोदाम में आग से जलकर राख हुआ सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed