फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cycle Yatra reached Kalanaur for restoration of old pension in Rohtak

Rohtak: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर साईकिल यात्रा कलानौर पहुंची, विधायक शकुंतला खटक ने किया भव्य स्वागत

Fri, 09 Jun 2023 03:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Jun 2023 03:59 PM IST
सार

साइकिल यात्रा में विभिन्न विभागों बोर्ड निगम व विवि के हजारों कर्मचारी अलग-अलग रंग में यात्रा में शामिल हुए संगठन के जिला प्रधान अनिल स्वामी, प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश महासचिव ऋषि नैन, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण देशवाल के नेतृत्व में साइकिल जत्थे में चल रहे कर्मचारियों का कलानौर में स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Cycle Yatra reached Kalanaur for restoration of old pension in Rohtak
विधायक शकुंतला खटक ने किया साइकिल यात्रा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के तत्वाधान में दो जून को नांगल चौधरी से शुरू होकर ओपीएस संकल्प साइकिल यात्रा का शुक्रवार को कलानौर में विधायक शकुंतला खटक के निवास स्थान पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही विधायक शकुंतला खटक ने फूल मालाओं से  कर्मचारियों के हक में अपना समर्थन दिया व भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


ओपीएस मांग का किया समर्थन
साइकिल यात्रा में विभिन्न विभागों बोर्ड निगम व विवि के हजारों कर्मचारी अलग-अलग रंग में यात्रा में शामिल हुए संगठन के जिला प्रधान अनिल स्वामी, प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश महासचिव ऋषि नैन, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण देशवाल के नेतृत्व में साइकिल जत्थे में चल रहे कर्मचारियों का कलानौर में स्वागत किया गया। कलानौर विधायक शकुंतला खटक सहित हजारों कार्यकर्ताओ ने कर्मचारियों का समर्थन दिया। 
विज्ञापन


सरकार आते ही पहली कलम से पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी
विधायक शकुंतला खटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल ही में अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों की पेंशन बहाली को लेकर घोषणा की है कि सरकार आते ही पहली कलम से पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। वही कर्मचारियों ने कहा कि जहां से साइकिल यात्रा शुरू की गई थी वहां से लेकर कलानौर तक वह इकलौती विधायक शकुंतला खटक हैं जिन्होंने भरपूर समर्थन व स्नेह दिया है। और उन्होंने वादा किया है कि वह इस यात्रा में उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed