{"_id":"6045204b8ebc3e592071d6b9","slug":"cyber-fraud-account-2-lakhs-rohtak-news-rtk5988336184","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने व्यक्ति के खाते से निकाले 2 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने व्यक्ति के खाते से निकाले 2 लाख
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठगों रोजाना नए-नए तरीकों से लोगों के खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। इस बार ठगों ने दो लोगों के खातों से 2.17 लाख रुपये निकाल लिए। जिसके बारे में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
6 माह में खाते से निकाले 2 लाख
कलानौर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला पंकज देवी ने बताया कि वह कलानौर की रहने वाली है। उसका व उसके पति का बैंक में संयुक्त खाता है। 30 अक्तूबर 2020 से लेकर 5 मार्च 2021 तक उसके खाते से किसी ने धोखाधड़ी कर 2 लाख रुपये निकाल लिए है। उपरोक्त राशि निकलने का उनके मोबाइल फोन पर भी कोई मैसेज नहीं आया था। महिला का कहना है उपरोक्त खाते में उसके पति का वेतन आता है। वारदात का पता उस वक्त लगा जब बैंक में जाकर पासबुक अपडेट करवाई।
मदद करने के बहाने कार्ड क्लोन बना निकाले 17 हजार
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बसंत विहार कॉलोनी का रहने वाला है। 5 मार्च को वह एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। किसी कारण से रुपये नहीं निकल रहे थे। जिसके बाद एटीएम बूथ के बाहर खड़ा एक युवक अंदर आया और कहने लगा कि ताऊ मैं आपके रुपये निकाल देता हूं। यह बात कह कर युवक ने महेंद्र से डेबिट कार्ड ले लिया और मशीन में लगा दिया। जिसके बाद युवक ने कहा कि मशीन से रुपये नहीं निकल रहे हैं और वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद पता चला कि उसके खाते से 17 हजार रुपये निकल गए हैं।