फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cursed the government's policies, raised voice regarding demands

Rohtak News: सरकार की नीतियों को कोसा, मांगों को लेकर उठाई आवाज

Mon, 29 Apr 2024 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cursed the government's policies, raised voice regarding demands
नगर निगम की लाइब्रेरी में बैठक करते नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत : संघ
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक रविवार को नगर निगम लाइब्रेरी में हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों को कोसते हुए मांगें उठाईं।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़ ने कह कि भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षो से कर्मचारी का शोषण कर रही है। एक भी कर्मचारी को पक्का नही किया, लगातार ठेका प्रथा लागू किया जा रहा है। मांगों को पूरा करवाने के लिए संघ आंदोलन करता है तो आंदोलन के दबाव में सरकार बातचीत करती है। मांगों पर सहमति बनती है, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन

बैठक में राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों का तुरंत प्रभाव से समाधान नहीं हुआ तो आने वाले चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेग। 13 व 14 जून को कर्मचारी निगम आयुक्त और डीएमसी के माध्यम से निकाय मंत्री को मांगपत्र देंगे जबकि 20 जून को उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र देंगे। 23 जून को कुरुक्षेत्र में निकाय मंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया, कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया, उप प्रधान राजेश बागड़ी, अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, ऑडिटर सुखदेव सिंह, सचिव शारदा व अनूप चंडालिया, प्रेस सचिव राजीव खत्री, राजपाल, मनोज अटवाल, नगर निगम के प्रधान संजय बिड़लान, अनिल कांगड़ा व श्रवण बोहत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed