फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cultural programme on beti bachao-beti pathao campaign

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगाई ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ की अलख

Wed, 13 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 13 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
cultural programme on beti bachao-beti pathao campaign
सशक्त भारत बनाने में युवा वर्ग की विशेष भूमिका है। इसमें बेटियों को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी। भारतीय समाज में बेटियों को बचाना होगा, पढ़ाना होगा और उनको सशक्त करना होगा।
विज्ञापन



तभी स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत होगा। यह बात एमडीयू के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता यात्रा के अभिनंदन समारोह में कही।
विज्ञापन



राधाकृष्णन सभागार में छात्र एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में वीसी ने कहा, युवा लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन में आगे बढ़े। जब तक युवाओं का लक्ष्य तय नहीं होगा उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक चेतना जागृत करने में सहायक होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिष्ठित संगीतज्ञ डॉ. हरविंदर शर्मा ने सितार वादन प्रस्तुति से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हम नए युग की छोरियां...’
 संगीत विभाग की छात्रा कविता ने हम नए युग की छोरियां गीत प्रस्तुत कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके अलावा युवा गायक सौरभ, छात्र शशि, विवेक और श्वेता ने भी शानदार प्रस्तुति दी। एनएसएस एवं छात्र व युवा कल्याण कार्यालय की ओर से नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने किया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजबीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, नरेन्द्र सिंह, सोमनाथ शर्मा, सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. आनंद शर्मा, युवा कल्याण निरीक्षक डॉ. प्रताप राठी, एकता नरवाल, वीपी नांदल, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी और  पंकज नैन मौजूद रहे।


स्लोगन राइटिंग में यामिनी ने मारी बाजी

इसके अलावा छात्र एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनएसएस शिविर भी लगाया गया। इसमें राष्ट्रीय युवा दिवस के थीम पर आधारित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई।


इसमें विधि विभाग की यामिनी प्रथम, अंग्रेजी विभाग की पूजा अहलावत द्वितीय, इतिहास विभाग की रीतू अहलावत तृतीय और विधि विभाग के दीपक चौथे स्थान पर रहे।


स्वामी विवेकानंद पर आधारित लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

युवा दिवस के अवसर पर सुबह एमडीयू में कुलपति प्रो. पुनिया ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने विवेकानंद पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रदर्शनी का संयोजन यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed