फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crowd of passengers at the bus stand, had to wait for buses for an hour

Rohtak News: बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़, एक घंटे तक करना पड़ा बसों का इंतजार

Sun, 19 Oct 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers at the bus stand, had to wait for buses for an hour
02...रोहतक बस स्टैंड के बूथों पर बस न होने से इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : samvad
रोहतक। त्योहार शुरू होते ही बस स्टैंड पर रोडवेज के दावे नाकाम दिखे। स्टैंड पर सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना यात्रियों की संख्या देखने को मिली। बसों के लिए 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यही नहीं, यात्रियों को बसों के लिए धूप में खड़ा होना पड़ा। जब भी यात्रियों को बसें दिखतीं, तभी दौड़ लगाते। हालांकि, बस स्टैंड पर प्रभावित मार्गों के लिए उद्घोषणा लगातार होती रही है।
विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन ने दिवाली पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाकर यात्रियों के लिए सुविधा मुहैया करवाने के दावे किए थे लेकिन धनतेरस के दिन शनिवार को यात्रियों की परेशानी कम न हो सकी। यात्रियों की भीड़ का निजी बस संचालकों ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने जमकर चांदी कूटी।
विज्ञापन

दोपहर 12:28 बजे सोनीपत बूथ पर लगी बस के परिचालक ने यात्रियों को सरकारी पास न चलने की भी बात कही। पास वाले यात्री यह सुनकर बस से उतर गए। वहीं, सिरसा मार्ग के लिए बसों का संचालन ज्यादा प्रभावित रहा। दोपहर 12:31 बजे कोसली, निंदाना, खरैंटी, जुलाना, जींद, सोनीपत, गुरुग्राम व सिरसा मार्ग पर बसें दिखाई नहीं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

रोडवेज बसों को समय अनुसार चलाया जा रहा है। त्योहार पर जाम होने की स्थिति में कुछ बसें स्टैंड पर देरी से पहुंचती हैं। रोडवेज की बसें अतिरिक्त रूप से फेरे लगा रही हैं। बस स्टैंड पर स्थिति सामान्य है। इंचार्ज स्टैंड से बसों को बूथ से लगवाकर रवाना कर रहे हैं।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज

सुपवा में पढ़ाई करता हूं। त्योहार पर घर जा रहा हूं। संगरूर के लिए सीधी बस नहीं है, इसलिए जींद पहुंचकर बस बदलता हूं। काफी समय से ही जींद मार्ग पर बसों का संचालन बेहद खराब है।

- प्रविंद्र, यात्री

शहर में निजी काम के लिए आया था। कैथल जाना है लेकिन करीब 45 मिनट से कोई रोडवेज बस नहीं मिली। इस मार्ग के लिए ही नहीं बल्कि अन्य मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
- सावन, यात्री

02...रोहतक बस स्टैंड के बूथों पर बस न होने से इंतजार करते यात्री। संवाद

02...रोहतक बस स्टैंड के बूथों पर बस न होने से इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article