फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crops completely ruined due to waterlogging, farmers demanded compensation

Rohtak News: जलभराव से फसलें पूरी तरह चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

Sat, 19 Jul 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 19 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Crops completely ruined due to waterlogging, farmers demanded compensation
महम के गांव भैणी चंद्रपाल में खेतों के जलभराव को देखते किसान सभा के नेता। स्रोत : किसान
महम। कस्बे में बारिश के कारण कई गांव जलभराव से प्रभावित हैं। खेतों में पानी भरने से गन्ना, कपास, ज्वार, बाजरा की फसलें पूरी तरह खत्म होने के कगार पर हैं। वहीं, प्रभावित गांवों में अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दौरा किया। पदाधिकारियों ने किसानों से मुलाकात कर निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, प्रशासन से मुआवजे व पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन

निंदाना, बेडवा, फरमाना, सैमाण, भैणी चंद्रपाल, भैणी महाराजपुर, भैणी मातो व भैणी भैरों में जलभराव की समस्या है। किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह खरक ने बताया कि सीजन में ज्यादा बारिश होने से महम के दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। इस मौके पर आज किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह, राज्य महासचिव सुमित दलाल, राय सिंह नेहरा, श्रीकुंवार फरमाना, रवींद्र बेडवा, मनीष व नफे सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed