फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crooked grill, accident should not happen

टेढ़ी हुई ग्रिल, हो न जाए हादसा

Sun, 26 Dec 2021 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crooked grill, accident should not happen
मेडिकल मोड पास डिवाइडर पर लगी ग्रील टूट कर सड़क लटक गया जो धुंध में बड़े हादसा का करण बन सकती है। अ?
रोहतक। शहर की सड़कों पर निकले तो जरा संभलकर। सड़कों के बीचोंबीच लोहे ग्रिल टेढ़ी हो गई हैं। सफेद पट्टी भी गायब हैं। कोहरे व धुंध में वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में साल 2021 में अब तक 150 के लोग सड़क हादसे में जान गवां चुके हैं। इनमें से लापरवाही से वाहन चलाने के 200 के करीब केस दर्ज हुए हैं। अब हाल यह है कि सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध के बीच हादसे की संभावना दोगुनी हो गई है। सड़कों से सफेद पट्टी व संकेतक गायब हैं। कई जगह ग्रिल टूटी हुई हैं, जो हादसे का सबब बन सकती हैं।
विज्ञापन

यहां धूमिल हुई सफेद पट्टी
शहर के चारों तरफ आउटर बाईपास है, जहां सफेद पट्टी धूमिल हो चुकी है। इतना ही नहीं, बाईपास से शहर के अंदर आने वाले दिल्ली, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी व गोहाना रोड पर पट्टी ही गायब है। सड़कों की जिम्मेदारी अब एनएचआई की जगह पीडब्ल्यूडी व नगर निगम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां टेढ़ी हुई ग्रिल
शहर के बीचोंबीच गुजर रहे दिल्ली रोड पर हिसार बाईपास से लेकर दिल्ली बाईपास तक डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगी हुई हैं। ग्रिल जगह-जगह टेढ़ी हो चुकी हैं। सोनीपत स्टैंड, मेडिकल मोड़, जाट भवन, हिसार रोड व अशोक चौक से आगे ग्रिल टेढ़ी होकर बाहर की तरफ निकली हुई है। समय रहते प्रशासन ने ग्रिल ठीक नहीं करवाई तो धुंध के मौसम में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed