फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth shot at gurdwara in Rohtak of Haryana

Firing In Rohtak: गुरुद्वारे में मारी युवक को गोली, चल रहा था धार्मिक कार्यक्रम, कहासुनी में बढ़ा विवाद

Thu, 18 Aug 2022 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 01:11 AM IST
सार

पुलिस ने एक को काबू किया है। मामले में निगम पार्षद ने भी सवाल उठाए हैं। गोकर्ण चौकी प्रभारी सोनू का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Youth shot at gurdwara in Rohtak of Haryana
माता दरवाजे स्थित गुरुद्वारा के पास गोली लगने से घायल विक्की को इलाज के लिए ले जाते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में माता दरवाजा के नजदीक गुरुद्वारा बंगला साहिब में बुधवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने 23 साल के युवक विक्की को कमर में गोली मार दी। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। गोकर्ण चौकी प्रभारी एसआई सोनू ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि माता दरवाजा के नजदीक बंगला साहिब गुरुद्वारे के अंदर फायरिंग हुई है।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच में पता चला कि रात करीब साढ़े 10 बजे गुरुद्वारे के अंदर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच करतारपुरा से आए युवकों की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामला बढ़ने पर करतारपुरा से आए युवकों ने विक्की नाम के युवक को कमर में गोली मार दी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। विक्की को उसके परिजन व दोस्त तत्काल पीजीआई उठाकर ले गए। पुलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर काबू किया है। गोकर्ण चौकी प्रभारी सोनू का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम पार्षद बोले, कानून व्यवस्था बनाए पुलिस
वार्ड नंबर 4 से निगम पार्षद पप्पन गुलिया का कहना है कि गुरुद्वारे में हुई घटना चिंताजनक है। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। साथ ही कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गुरुद्वारे में फायरिंग की सूचना मिली है। घायल के बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर देशराज, थाना प्रभारी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed