{"_id":"6398d1a84c9d8f0c05405fa2","slug":"youth-killed-for-opposing-loot-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हत्या: लूट का विरोध किया तो तीन युवकों पर चाकुओं से हमला, एक की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में हत्या: लूट का विरोध किया तो तीन युवकों पर चाकुओं से हमला, एक की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 14 Dec 2022 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:55 AM IST
सार
पुलिस चौकी के पास ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। साथी गंभीर रूप से घायल है। जीआरपी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतक विकास यूपी के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
रोहतक में युवक की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर की इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के नजदीक मंगलवार देर रात लूट का विरोध करने पर तीन युवकों ने उत्तर प्रदेश के युवक विकास की चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के विकास, राहुल और रामकेश शहर के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। साथ ही शास्त्री नगर में किराये पर मकान लेकर रहते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के बाद इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के नजदीक रेलवे लाइन के बीच से होकर गुजर रहे थे।
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर तीन युवक बैठे हुए थे। आरोप है कि उन्होंने चाकू दिखाकर तीनों से पैसे और मोबाइल छीनने लगे। युवकों ने विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के रबीगंज निवासी विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उसका साथी रामकेश निवासी धोबिया, सिद्धार्थनगर, यूपी गंभीर रूप से घायल हो गया। इंदिरा कॉलोनी चौकी पुलिस ने मामले की सूचना जीआरपी थाने में दी। क्योंकि वारदात रेलवे लाइन के बीच में हुई थी। साथ ही घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक पुलिस छापा मारती रही, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।
रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे तीनों
यूपी के तीनों युवक शहर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार रात को अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर रेलवे स्टेशन से पैदल ही रेलवे लाइन के साथ-साथ आ रहे थे। जब वे इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे तो पहले से ताक में बैठे लुटेरों ने घेर लिया। मोबाइल व नकदी मांगी। विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी।
रेलवे लाइन के पास लूट की 26 दिन में तीसरी वारदात
रेलवे लाइन के नजदीक पिछले 26 में तीसरी वारदात है। इससे पहले 10 दिसंबर को चरखी-दादरी जिले के गांव रविकांत रात को करीब साढ़े आठ बजे अपनी बुआ के घर जा रहा था। भिवानी चुंगी के पास बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर ले गए। भिवानी चुंगी रोहतक-भिवानी रेलवे लाइन के नजदीक है। जबकि 17 नवंबर को पालिका कॉलोनी निवासी सत्यवीर गौतम पूर्व एनएसजी कमांडो है। वे पंजाब के लुधियाना से ट्रेन शरबद दा भला से वापस लौट रहे थे। भिवानी चुंगी के लिए ई-रिक्शा में रेलवे स्टेशन से सवार हुए। रास्ते में रोहतक-जींद रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज पर उतरे तो दो युवकों ने चाकू दिखाकर 3 हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीना था।