फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young Man Died due to Drug Overdose in Rohtak

रोहतक: नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया आरोप

Mon, 20 Sep 2021 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Sep 2021 03:10 PM IST
सार

मृतक की भाभी के अनुसार उसने अपने देवर को इन दोनों युवकों के साथ नशा करते देखा था। उन्होंने ही उसे ओवरडोज दी, जिस कारण गगनदीप की जान गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Young Man Died due to Drug Overdose in Rohtak
नशे से मौत। - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

रोहतक की जनता कालोनी में 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान गगनदीप के रूप में हुई है। मामला चार दिन पुराना है। अब उसके परिजनों ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। मृतक की भाभी के अनुसार उसने अपने देवर को इन दोनों युवकों के साथ नशा करते देखा था। उन्होंने ही उसे ओवरडोज दी, जिस कारण गगनदीप की जान गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जनता कालोनी निवासी मोहित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका भाई गगनदीप 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे अपना वेतन लेने आईडीसी, हिसार रोड स्थित एक फैक्टरी में गया था। रात को भी वह लौटकर नहीं आया। अगले दिन सुबह उसका शव सूत मिल के गेट नंबर 2 के सामने एक दुकान के चबूतरे पर पड़ा मिला था। 
विज्ञापन



जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी। उसके भाई के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। एफएसएल की टीम ने जांच की लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले थे। जेब से कुछ नहीं मिला था। पुलिस ने शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। अब उसकी भाभी स्नेहलता ने बताया कि 15 सितंबर को शाम करीब चार बजे वह घरेलू सामान लेने जा रही थी। तब उसने गली के पार धर्मकांटे के पास सोनू, जड़ेजा और एक अन्य युवक को गगनदीप के साथ ऑटो में बैठकर नशा करते देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाभी के अनुसार सोनू और जड़ेजा ने ही जानबूझकर गगनदीप को ज्यादा मात्रा में नशीला पदार्थ दे दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। समय पर इलाज के लिए भर्ती न कराने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed