फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   young man commits suicide because Fed up with in-laws in Rohtak

Rohtak: ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Sat, 18 Feb 2023 10:00 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 10:00 AM IST
सार

रोहतक में युवक ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल जांच के बाद शव को नीचे उतारा गया। साथ ही कमरे के अंदर तीन पेज का कथित सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन
young man commits suicide because Fed up with in-laws in Rohtak
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के विजय नगर में एक युवक ने शुक्रवार रात को आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी ससुराल वालों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा, दादा-दादी से अलग होने का बना रहे हैं दबाव
एसआई बजे सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि विजय नगर में 31 वर्षीय कृष्ण कुमार का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल जांच के बाद शव को नीचे उतारा गया। साथ ही कमरे के अंदर तीन पेज का कथित सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी ससुराल वालों से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की रही है। सुसाइड नोट को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


लिखा, मेरे ससुराल वालों को कफन मत देने देना
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी दोनों बच्चों दक्ष व विजय से बहुत प्यार करता था। भगवान उनको सदा खुश रखे। मेरे फोन में दो रिकार्डिंग हैं। उनको सुन लेना, ससुराल वालों को मेरे शव पर कफन मत डालने देना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed