{"_id":"b7e77551665132f5f835e66353d99cba","slug":"women-taken-poison-in-ig-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास को जहर देने के आरोप में फंसी महिला ने आईजी ऑफिस के बाहर खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास को जहर देने के आरोप में फंसी महिला ने आईजी ऑफिस के बाहर खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 25 Sep 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी के ऑफिस के सामने नहर के पास एक महिला ने बृहस्पतिवार को जहर निगल लिया। आईजी ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि गन्नौर थाने में उक्त महिला पर अपनी ही सास को जहर देने का केस दर्ज किया गया है। अब जहर खाने के मामले में पीजीआई थाना पुलिस भी महिला के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
घटना बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 11 बजे की है।
आईजी ऑफिस के सामने पुल के पास नहर किनारे एक महिला और पुरुष जा रहे थे। इसी बीच महिला गश खाकर गिर गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगे। उसकेसाथ मौजूद व्यक्ति ने मदद के लिए आईजी ऑफिस के गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई। बताया जाता है कि महिला ने जहर खाया था। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर देखा और महिला को तुरंत पीजीआई पहुंचाया। बताया जाता है कि महिला मुरथल के गांव लड़सौली की रहने वाली माया है।
विज्ञापन
माया की शादी सोनीपत के गांव डुभेता के सुरेंद्र से हुई थी। आरोप है कि माया ने अपनी सास होशियारी देवी को बुधवार को जहर दे दिया। इस मामले में गन्नौर थाने में माया और उसके भाई के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। सूत्रों की मानें तो खुद को फंसता देख माया ने रोहतक आकर जानबूझ कर आईजी ऑफिस केसामने जहर खाया है। अब इस मामले में पीजीआई थाना पुलिस भी महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी में है।