फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women police station will open today

आज से शुरू होंगे महिला थाने

Fri, 28 Aug 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 28 Aug 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
महिला संबंधित अपराध में अब थानों की सीमा का विवाद नहीं रहेगा। महिलाओं के मामलों में तुरंत कार्रवाई होगी। आज से पूरे प्रदेश में महिला थाने खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


रोहतक में भी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ये शुरू हो जाएंगे। रोहतक में महिला थाने का उद्घाटन लोक निर्माण विभाग, वन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। थाना शुरू होते ही महिलाओं से जुडे़ मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी। उद्घाटन से पहले महिला थाने को पूरी तरह से सजाया जा चुका है।
विज्ञापन


एसपी शशांक आनंद ने बताया कि 4 अगस्त को राज्य सरकार ने प्रदेश में महिला थाने शुरू करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। इन थानों में आरपीसीजी सेक्शन टू और आईपीसी के तहत महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि मुख्य रूप से महिलाओं से जुड़े दस मामलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायदा
महिला थाना शुरू होने से महिलाओं को अब इस थाने से उस थाने तक घूमना नहीं पड़ेगा। थानों के सीमा क्षेत्र का अड़ंगा भी नहीं आएगा। यदि महिला अपने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती है तो करा सकती है और यदि वह महिला थाने में आती है तो आ सकती है। यह उसकी इच्छा पर निर्भर करेगा कि उसे अपनी शिकायत कहां देनी है। संबंधित थानों में भी एक-एक महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।

 एसपी ने बताया कि इसके अलावा खास यह है कि यह थाने 24 घंटे खुले रहेंगे और इनमें सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी सिर्फ महिलाएं ही होंगी। यहां तक कि पुलिस वाहनों के चालक का काम भी महिलाएं ही करेंगी। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई है। हालांकि एक या दो पुरुष कर्मचारी भी रहेंगे। यदि किसी आरोपी पुरुष को गिरफ्तार किया जाएगा तो उसकी तलाशी लेने सहित उसे लॉकअप तक पहुंचाने का काम ये पुरुष पुलिसकर्मी करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर भी शिफ्ट
एसपी ने बताया कि महिला हेल्प लाइन भी कंट्रोल रूम से महिला थाने में शिफ्ट कर दी गई है। हेल्पलाइन नंबर 1091 अब महिला थाने में ही होगा। इस हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि महिला थाने के लिए मिले वाहनों का नंबर भी 1091 लेने की कोशिश की जा रही है। महिला पीसीआर भी इसी थाने में शिफ्ट कर दी गई है।

यह है स्टाफ
महिला डीएसपी पुष्पा खत्री, एक इंस्पेक्टर गरिमा, तीन महिला सब इंस्पेक्टर, 12 एएसआई, 15 हेड कांस्टेबल, 44 कांस्टेबल और चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी महिलाएं ही होेंगी।

तीन विंग होंगी थाने में
एसपी ने बताया कि इस थाने में तीन विंग होंगे। पहला विंग वूमन इन्वेस्टिगेशन विंग, दूसरा काउंसलिंग सेंटर, और तीसरा कम्युनिटी पुलिसिंग विंग होगा। सभी विंग अपने अपने स्तर पर काम करेंगे।

सुबह 11 बजे होगा उद्घाटन
महिला थाने का उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा। टीवी कलाकार और न आना इस देश में लाडो की फेम मेघना मलिक भी इस थाने और इससे महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में अवगत कराने के लिए मौजूद रहेंगी। ग्रामीण महिलाओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उद्घाटन के बाद थाना परिसर में पेंटिंग प्रदर्शनी भी होगी। मुख्यातिथि यहां पौधारोपण भी करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
उद्घाटन समारोह के बाद राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक में जिला पुलिस की ओर से महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं के लिए सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।


साइकिल गश्त टीम ने किया प्रचार
महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रचार बृहस्पतिवार को से ही शुरू कर दिया गया। तिलियार पर साइकिल गश्त निकाली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबर 1091 के कार्ड बांटे और गश्त के दौरान आम लोगों से चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed