फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   woman murdered by brother in law in rohtak

Rohtak: महिला को जेठ ने तेजधार हथियार से काटा, पति व सास गए हुए थे पीजीआई; लेडीज संगीत में जाने पर था विवाद

Mon, 20 Apr 2026 10:54 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: Nivedita Updated Mon, 20 Apr 2026 10:54 AM IST
सार

गांव रिठाल की प्रवेश पड़ोस में संगीत समारोह में गई थी। वहां से लाैटने के बाद उसका अपने जेठ के साथ विवाद हुआ जिसके बाद जेठ ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
woman murdered by brother in law in rohtak
प्रवेश, मृतका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक के गांव रिठाल में संगीत समारोह से वापस लौटी महिला की उसके जेठ ने हत्या कर दी। मृतका 39 साल की प्रवेश है, जिसका पति सुखबीर उर्फ बबलू अपनी मां का उपचार कराने के लिए पीजीआई गया हुआ था। सदर पुलिस वारदात की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे रिठाल गांव निवासी प्रवेश को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। उसके हाथ, पैर व कूल्हे पर तेजधार हथियार से वार किया गया था। उपचार के दौरान रात दो बजे प्रवेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रवेश पड़ोस में शादी समारोह के दौरान संगीत कार्यक्रम में गई हुई थी। उनके पति पीजीआई में मां का उपचार कराने गए हुए थे। तीनों बच्चे सोए हुए थे, केवल बुजुर्ग जाग रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि प्रवेश घर लौटी तो उसका 50 साल का जेठ जसबीर उसके संगीत समारोह में जाने से नाराज बैठा था। इस बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इसी दाैरान ताव में आकर आरोपी ने तेजधार हथियार से वार करके महिला को घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य जाग गए। उन्होंने घायल प्रवेश को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव में पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। आरोपी जेठ जसबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गुलाब सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed