{"_id":"63db93d4b80af033191ff895","slug":"woman-cheated-by-changing-her-debit-card-in-rohtak-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: अचानक हाथ मारकर बदला महिला का डेबिट कार्ड, पासवर्ड देखकर निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: अचानक हाथ मारकर बदला महिला का डेबिट कार्ड, पासवर्ड देखकर निकाले 50 हजार रुपये
Thu, 02 Feb 2023 04:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:13 PM IST
सार
चुन्नीपुरा की महिला के साथ सुखपुरा चौक पर एटीएम बूथ में ये वारदात हुई। महिला घर पहुंची तो मोबाइल में पैसे निकलने का मैसेज आया। वहीं, सेक्टर दो के युवक का आधार नंबर बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक शहर के सुखपुरा चौक पर पैसे निकालने गई महिला का एक युवक ने पहले ने हाथ मारकर डेबिट कार्ड गिरा दिया, फिर झांसा देकर बदल लिया। साथ ही दूसरे एटीएम पर जाकर 50 हजार की नकदी निकाल ली। पीड़ित महिला ने सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चुन्नीपुरा निवासी सुमन ने दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को वह दोपहर करीब सवा 12 बजे सुखपुरा चौक स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने गई थी। उसके पीछे एक युवक खड़ा था।
विज्ञापन
उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन नकदी नहीं निकली। ऐसे में उसने पासवर्ड बदल दिया। इसी बीच पीछे खड़े युवक ने कार्ड को हाथ मारकर गिरा दिया। उसने युवक से कहा कि, आप क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल फोन में 10 हजार रुपये निकले का मैसेज आ गया। उसने अकाउंट की जांच की तो 50 हजार रुपये निकले मिले। बाद में पता चला कि युवक उसका डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे गया।