फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman accused of kidnapping of newborn from PGI Rohtak convicted

रोहतक: पीजीआई से नवजात के अपहरण की आरोपी महिला दोषी करार, 17 मार्च को सुनाई जाएगी सजा

Tue, 15 Mar 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

सोनीपत निवासी महक उर्फ ममता को 17 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। एएसजे मनपाल रमावत की अदालत में सुनवाई चल रही थी। आरोपी गोहाना की एक महिला की बेटी का अपहरण करके ले गई थी।

विज्ञापन
Woman accused of kidnapping of newborn from PGI Rohtak convicted
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पीजीआई से तीन साल पहले नवजात बच्ची का अपहरण करने की आरोपी महिला सोनीपत निवासी महक उर्फ ममता को मंगलवार को एएसजे मनपाल रमावत की अदालत ने दोषी करार दिया है। 17 मार्च को उसे सजा सुनाई जाएगी।  

विज्ञापन


जिला उप न्यायवादी अनुज दहिया ने बताया कि सोनीपत जिले के गन्नौर की एक युवती ने शिकायत दी थी कि उसका भाई गोहाना में रहता है, जिसकी पत्नी गर्भवती थी। वह अपनी भाभी की जांच करवाने के लिए 17 फरवरी 2019 को पीजीआई रोहतक आई थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी भाभी को वार्ड नंबर 12 में भर्ती कर लिया था। तीन दिन बाद उसकी भाभी ने बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रचा इतिहास: जूनियर एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार जीता स्वर्ण, टीम में हरियाणा की छह बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन

 

21 फरवरी को वह और उसकी भाभी बच्ची के साथ लेबर रूम के कमरा नंबर एक में टेस्ट करवाने जा रहे थे। करीब साढ़े 12 बजे वार्ड नंबर 2 में ऊपर चढ़ते समय उसकी भाभी की तबीयत बिगड़ गई। वह अपनी भाभी को संभालने लगी। तभी पास खड़ी एक औरत ने कहा कि बच्ची को उसे सौंप दे। उसने अनजान महिला पर भरोसा करके बच्ची दे दी। तभी 35 वर्षीय महिला उसकी एक दिन की भतीजी का अपहरण करके ले गई। 

 

यह भी पढ़ें ः खेल: अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उस्मानिया हैदराबाद बना विजेता, राजस्थान की टीम उपविजेता


सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आई महिला 
पीजीआई से एक दिन की बच्ची के अपहरण से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। पीजीआई में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा था कि एक महिला बच्ची को लेकर तेज गति से जा रही है। तुरंत फोटो पुलिस ने वायरल किया।



इसी बीच सोनीपत स्थित सिक्का कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार अपने एरिया में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे थे। तभी दिल्ली कैंप में एक महिला दिखाई दी, जिसने पुलिस को देखकर चेहरा छुपा लिया। पुलिस ने वायरल फोटो से महिला के चेहरे का मिलान किया तो शक बढ़ गया। 

यह भी पढ़ें ः रोहतक: दो नशा तस्करों को 10-10 साल की कैद, एक-एक लाख रुपये जुर्माना

बयान बदलने लगी महिला, पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस ने शक के आधार पर जब महिला से पूछताछ की तो उसने बार-बार बयान बदले। पहले कहा कि वह यह बच्चा पीजीआई से लेकर आई है। क्योंकि बाइक सवार महिला व पुरुष उसका बेटा ले गए और बेटी दे गए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने राज खोल दिया। मामले की सूचना पाकर रोहतक पुलिस सोनीपत पहुंची और आरोपी को बच्ची सहित रोहतक लेकर आई। 

17 मार्च को सुनाई जाएगी सजा 
अदालत ने मंगलवार को आरोपी महिला महक उर्फ ममता को बच्ची के अपहरण का दोषी करार दिया। वीरवार को उसकी सजा पर बहस होगी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 370 के तहत मामला दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed