फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Osmania Hyderabad University became the winner in the Inter University Womens Lawn Tennis Competition held in Sonipat of Haryana

खेल: अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उस्मानिया हैदराबाद बना विजेता, राजस्थान की टीम उपविजेता

Tue, 15 Mar 2022 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता हरियाणा के सोनीपत में डीसीआरयूएसटी में खेली गई। सभी मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

विज्ञापन
Osmania Hyderabad University became the winner in the Inter University Womens Lawn Tennis Competition held in Sonipat of Haryana
विजेता ट्रॉफी के साथ उस्मानिया विश्वविद्यालय की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद की टीम राजस्थान विवि को पराजित कर विजेता बनी, जबकि राजस्थान विवि राजस्थान की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में मंगलवार को पहले सेमीफाइनल फिर फाइनल मुकाबला खेला गया। सभी मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में विजेताओं को विवि के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता खेली गई। इसमें देश के चारों क्षेत्रों की सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्रतिभागिता करते हुए बेहतर खेल दिखाया।
विज्ञापन


मंगलवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद व पाटन की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चारों टीमों में से राजस्थान व हैदराबाद की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर प्रो. मनोज दूहन, प्रो. सुमन सांगवान व डॉ. सतपाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत के लिए संघर्ष करती खिलाड़ी। 

यह रहा परिणाम

पहला सेमीफाइनल : उस्मानिया विवि हैदराबाद और गुजरात विवि गुजरात के बीच खेला गया। उस्मानिया विवि ने गुजरात विवि को एकतरफा 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

दूसरा सेमीफाइनल : राजस्थान विवि राजस्थान और एचएनजी विवि पाटन की टीमों के बीच खेला गया। राजस्थान विवि ने एचएनजी विवि को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला : गुजरात विवि गुजरात और एचएनजी विवि पाटन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गुजरात विवि ने एचएनजी विवि को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। एचएनजी विवि पाटन की टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।


फाइनल मुकाबला : उस्मानिया विवि हैदराबाद व राजस्थान विवि राजस्थान के बीच खेला गया। उस्मानिया विवि हैदराबाद ने राजस्थान विवि को एकतरफा 2-0 से हराकर प्रतियोगिता की विजेता बनी, जबकि राजस्थान विवि राजस्थान की टीम उपविजेता बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed