{"_id":"93a0d03b18797b4b7e6e1b91a891aef1","slug":"wine-missed-form-police-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के मालखाने से शराब गायब, सीजेएम की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के मालखाने से शराब गायब, सीजेएम की शिकायत पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 08 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाने के मालखाने से मुकदमे की शराब गायब हो गई। उस शराब को 2009 में पकड़े जाने पर मालखाने में रखा गया था और अब कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान पता चला कि शराब मालखाने से गायब है। मामला सामने आने पर सीजेएम ने उस समय मालखाना इंचार्ज रहने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सिटी थाना पुलिस ने वर्ष 2009 में शराब पकड़ी थी, जिसे तत्कालीन मालखाना इंचार्ज एएसआई जगबीर के सुपुर्द कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी और सुनवाई के दौरान पुलिस उस बरामद शराब को कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। इससे खुलासा हुआ कि बरामद शराब मालखाने से गायब हो गई है। इस मामले में सीजेएम लोकेश कुमार की शिकायत पर तत्कालीन मालखाना इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं जांच अधिकारी एएसआई अशोक ने कहा कि जगबीर का पता नहीं चला सका है, अभी मामले की जांच चल रही है।