फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vigilance, police, haryana, arrest, peon, rohtak

चपरासी ने प्रमाण पत्र में नाम बदलने के बदले मांगे एक हजार, रंगे हाथ धरा गया

Wed, 04 Jan 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 04 Jan 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
vigilance, police, haryana, arrest, peon, rohtak
शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मंगलवार सुबह एक चपरासी को हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चपरासी ने जन्म प्रमाण पत्र में महिला का नाम ठीक करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। वह लघु सचिवालय स्थित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में डीसी रेट पर कार्यरत है।
विज्ञापन


एक निजी कंपनी में कार्यरत गढ़ी मोहल्ला निवासी सुमित कुमार ने विजिलेंस में शिकायत की थी। अपनी शिकायत में सुमित ने विजिलेंस को बताया था कि उन्हें बेटे आदित्य के जन्म प्रमाण पत्र में उसकी मां का नाम सही करवाना था। सुमित प्रमाण पत्र की फाइल लेकर लघु सचिवालय स्थित जन्म-मृत्यु प्रमाण शाखा में गये। यहां पर नगर निगम के माध्यम से डीसी रेट पर कार्यरत घिलोड़कलां निवासी चपरासी सतेंद्र कुमार मिला। सतेंद्र ने सुमित से फाइल लेकर कहा कि नाम ठीक करवाने में काफी दिक्कत है। यदि काम करवाना चाहते हैं तो एक हजार रुपये का इंतजाम कर लो। सुमित ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो सतेंद्र ने फाइल ही रख ली। इसके बाद कई दिनों तक  सुमित को चक्कर कटवाए। परेशान होकर सुमित ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। इसके बाद विजिलेंस ने इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट महावीर प्रसाद गोदाना के साथ छापामार टीम का गठन किया। सुमित को एक हजार रुपये देकर सतेंद्र के पास भेजा गया। जैसे ही सतेंद्र ने सुमित से एक हजार रुपये लिए विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed