{"_id":"628d35f9d179b13d2c478664","slug":"uttarakhand-police-raided-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: उत्तराखंड पुलिस ने रोहतक में दी दबिश, चोरी के मामले में युवक काबू, धोखाधड़ी के केस में युवती की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: उत्तराखंड पुलिस ने रोहतक में दी दबिश, चोरी के मामले में युवक काबू, धोखाधड़ी के केस में युवती की तलाश
Wed, 25 May 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 May 2022 01:16 AM IST
सार
देहरादून पुलिस को चोरी के मामले में युवक की तलाश थी। वहीं मंसूरी पुलिस को धोखाधड़ी के केस में जिस युवती की तलाश थी, वह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड पुलिस ने दो दिन में दो बार हरियाणा के रोहतक में दबिश दी। एक टीम जहां जेपी कॉलोनी से जॉनी नाम के युवक को चोरी के मामले में काबू कर ले गई, जबकि मंसूरी पुलिस को धोखाधड़ी के केस में जिस युवती की तलाश थी, वह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को देहरादून की स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओपी) एसआई मनोज के नेतृत्व में रोहतक पहुंची और जिला पुलिस को बताया कि सोने की चोरी के मामले में जेपी कॉलोनी के युवक जॉनी की तलाश है। इसके बाद टीम सीआईए एक की मदद से कॉलोनी में पहुंची और आरोपी युवक को उठाकर ले गई।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को मंसूरी पुलिस एसआई कर्मबीर के नेतृत्व में धोखाधड़ी के केस में रोहतक पहुंची और मैना पर्यटन केंद्र के अंदर जांच की, लेकिन जिस युवती की लोकेशन मिल रही थी, वह नहीं मिली। इसके बाद बताया गया कि युवती की लोकेशन मानसरोवर कॉलोनी हो गई है। इसके बाद टीम ने कॉलोनी में जांच की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद टीम लौट आई।
विज्ञापन
सोमवार को देहरादून पुलिस रोहतक पहुंची थी और स्थानीय पुलिस की मदद ली थी। अब मंगलवार को मंसूरी पुलिस के आने की कोई सूचना नहीं है। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक